Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आया 8 साल का लीप, फिर से अलग हुए अरमान-अभीरा, मायरा और वाणी हो गई बड़ी

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2026 10:18 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता का नया प्रोमो आया है, जिसमें दर्शक आठ साल का लीप देख पाएंगे. कहानी आठ साल आगे बढ़ गई है और अरमान और अभीरा एक-दूसरे से अलग हो गए है. मायरा और वाणी भी थोड़ी बड़ी हो गई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल का लीप आ गया है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि अभीरा और अरमान अलग हो गए हैं. कहानी अरमान और अभीरा की दोनों बेटियों मायरा और वाणी के आस-पास घूमने लगी है. मायरा और वाणी थोड़ी बड़ी हो गई है और दोनों बहनें एक-दूसरे से अलग रहती है. आने वाला ट्विस्ट एक और इमोशनल मोड़ लाता है, जब अरमान, अभीरा से नफरत करने लगेगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है और दोनों अलग हो गए है. अभीरा अपनी बेटी वाणी के साथ रहती है और एक गौराज चलाती है. उसके पास उतने पैसे नहीं होते. दोनों मां बेटी कड़ी मेहनत से पैसे कमाते हैं. वह अपनी लाइफ में खुश होती है. दूसरी तरफ अरमान पोद्दार हाउस में मायरा के साथ अपनी लाइफ जी रहा है. दोनों एक-दूसरे की कंपनी में खुश दिखते हैं. दादी सा ​​भी चिंता जाहिर करती है और कहती है कि ऐसे तो मायरा अपनी मां को भूल जाएगी. इसपर अरमान कहता है कि अगर मायरा, अभीरा को भूल जाएगी तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

यूजर्स के रिएक्शन

प्रोमो शेयर कर चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 8 साल बाद. वक्त बदला, जिंदगी ने नया मोड़ लिया. पर कुछ यादें और रिश्ते आज भी दिल के करीब हैं. एक तरफ अभीरा का नया, बढ़िया जुगाड़ू अंदाज और दूसरा तरफ अरमान – जिसके साथ जुदा है पुराना प्यार, अधूरे सवाल और नये सपने. क्या ये नया सफर फिर से वही जादू जगा पायेगा? प्रोमो पर एक यूजर ने लिखा, सैम बहुत अलग और क्यूट लग रहा. एक यूजर ने लिखा, वॉव अभीरा बहुत अच्छी लग रही है. एक यूजर ने लिखा, अब लीप के बाद क्या कहानी होगी. एक यूजर ने लिखा, अब कहानी में नया ट्विस्ट.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: डांस कॉम्पिटिशन के बीच वाणी पर हमला, अभीरा को लगा गहरा सदमा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola