Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कौन बनेगी अक्षरा और अभिमन्यु की बेटी? टीवी की इन 4 हसीनाओं के नाम पर लगी मुहर!
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2023 4:48 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है 2009 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो में अबतक तीन जेनरेशन लीप आ चुका है. कहा जा रहा है कि अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ लीप के बाद शो में नजर नहीं आएगी. ऐसी भी खबरें थी कि वो अपनी ही बेटी का रोल निभाएगी, जिसका नाम नायरा होगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनरेशन लीप आने वाला है. शो की कहानी अब बदल जाएगी और चेहरे भी. फिलहाल शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ लीड रोल में है, लेकिन जल्द ही ये शो को अलविदा कह देंगे. शो में उनकी जगह कौन लेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर हर दिन नये नाम आ रहे है. लीप के बाद हर्षद की जगह लेने पर कई नामों पर मेकर्स चर्चा कर रहे है. इसके लिए फहमान खान, करण कुंद्रा, रणदीप रॉय का नाम सामने आया है. हालांकि कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में फीमेल लीड रोल के लिए चार एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है. इसमें महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन के नाम पर चर्चा हो रही है. इन एक्ट्रेसे को ऑडिशन के बाद देखा गया था. अब इंतजार करना होगा कि किसके हाथ शो लगती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने ली इन एक्ट्रेसेस का ऑडिशन
ये रिश्ता क्या कहलाता है 2009 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो में अबतक तीन जेनरेशन लीप आ चुका है. कहा जा रहा है कि अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ लीप के बाद शो में नजर नहीं आएगी. ऐसी भी खबरें थी कि वो अपनी ही बेटी का रोल निभाएगी, जिसका नाम नायरा होगा. हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट अलग-अलग खबरें आ रही है. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो लीप ट्रैक शुरू होने के बाद शो में चार एक्ट्रेसेस को मुख्य भूमिका की पेशकश की गई है. महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन ने ऑडिशन दिया है और कहा जा रहा है कि हेली ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर वापसी कर सकती हैं.
https://www.instagram.com/p/CyDlOZjAAXC/
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कौन बनेगी नयी अक्षरा?
फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो, महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन को कई बार डीकेपी ऑफिस से निकलते हुए देखा गया. किसके हाथ राजन शाही का पॉपुलर शो लगता है, इसके लिए फैंस को इंतजार करना होगा. वहीं, पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक, ईशा सिंह को शो में लीड रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि ईशा ने इस रोल को ठुकरा दिया क्योंकि वो फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं. ईशा को आखिरी बार कलर्स के ‘बेकाबू’ में शालीन भनोट के साथ देखा गया था.
https://www.instagram.com/p/CxsdGESgtzK/
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए इन नामों पर हो रही चर्चा
वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेल लीड की खोज जारी है. इसके लिए शाहीर शेख, करण कुंद्रा, करण वाही से संपर्क किया गया था. जिसके बाद फहमान खान का नाम सामने आया है. फहमान ने टेलीटॉक इंडिया के साथ इसे बात करते हुए फहमान ने कहा, “सच बात बताऊं आपको कि मुझे, अभी फ़िलहाल तो मैंने एक शो खत्म किया है. और ये रिशा का पता नहीं मुझे कि क्या हो रहा है… अप्रोच शायद… मेरे मैनेजर से बात हुई है. वो मुझे हर चीज नहीं बोलते है, जो महत्वपूर्ण होता है वही बोलता है. तो, मुझे नहीं पता कि वह बातचीत कितनी दूर तक गई है. अगर मुझे नहीं पता, तो मैं कमेंट नहीं करना चाहता इस पर.”
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फहमान खान बनेंगे अभीर! हर्षद चोपड़ा की जगह लेने पर बोले- अभी फिलहाल तो…
मंजिरी भड़काती है अभीर को
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा के कमरे में घुस जाता है. उसे लगता है कि अक्षरा ने जानबूझकर अपना मोबाइल बंद कर दिया है. अभिमन्यु सोचता है वो अक्षरा का साथ देगा और अपनी मां मंजिरी की बात को गलत साबित करेगा. वहीं, अभीर इस बात से परेशान है कि अक्षरा शादी की तारीख का खुलासा नहीं कर रही है. रूही अभीर को समझाती है कि अक्षरा जरूर अभिमन्यु से शादी करेगी. मंजिरी अभीर को भड़काती है कि उसकी मां नये बच्चे की वजह से अक्षरा अभिमन्यु से शादी नहीं करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










