Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फहमान खान बनेंगे अभीर! हर्षद चोपड़ा की जगह लेने पर बोले- अभी फिलहाल तो...

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2023 2:21 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ऐसे एक्टर्स की तलाश में हैं जो शो में अगले लीड हो सकें. मुख्य भूमिका के लिए शाहीर शेख, करण कुंद्रा, करण वाही से संपर्क किया गया था. जिसके बाद फहमान खान का नाम सामने आया है. फहमान ने शो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जेनरेशन लीप को लेकर चर्चा में है. शो को टीआरपी चार्ट पर अच्छे नंबर मिल रहे हैं. अभिमन्यु और अक्षरा का लव ट्रैक दोबारा शुरू होने के बाद से दर्शकों कि दिलचस्पी इसमें बढ़ी है. हालांकि शो में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है और कहा जा रहा है कि हर्षद और प्रणाली इसे अलविदा कह देंगे. अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होगी और उसके बाद कहानी आगे बढ़ जाएगी. शो के ट्रैक के बात करें तो अभिनव के बच्चे की मां अक्षरा बनने वाली है. हालांकि मंजरी नहीं चाहती है कि अक्षरा इस बच्चे के साथ अपनी नयी जिंदगी में आगे बढ़ें. लेकिन अभिमन्यु ने इस बच्चे को स्वीकार करने के लिए हामी भर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षद उर्फ अभिमन्यु शो को अलविदा कह देंगे, लेकिन प्रणाली शो में बनी रहेगी. अब एक्टर की जगह कौन लेगा, इसमें सस्पेंस बना हुआ है. सामने अपडेट आया है कि फहमान खान को इसके लिए अप्रोच किया गया है.

फहमान खान बनेंगे अभीर!

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ऐसे एक्टर्स की तलाश में हैं जो शो में अगले लीड हो सकें. कथित तौर पर मुख्य भूमिका के लिए शाहीर शेख, करण कुंद्रा, करण वाही से संपर्क किया गया था. जिसके बाद फहमान खान का नाम सामने आया है. फहमान ने पहले कहा था कि वो ये शो नहीं कर रहे है. अब टेलीटॉक इंडिया के साथ इसे बात करते हुए फहमान ने कहा, “सच बात बताऊं आपको कि मुझे, अभी फ़िलहाल तो मैंने एक शो खत्म किया है. और ये रिशा का पता नहीं मुझे कि क्या हो रहा है… अप्रोच शायद… मेरे मैनेजर से बात हुई है. वो मुझे हर चीज नहीं बोलते है, जो महत्वपूर्ण होता है वही बोलता है. तो, मुझे नहीं पता कि वह बातचीत कितनी दूर तक गई है. अगर मुझे नहीं पता, तो मैं कमेंट नहीं करना चाहता इस पर.”

https://www.instagram.com/p/CySfY1qg9u4/

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा कब करेंगे शूटिंग

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए रणदीप राय के नाम पर चर्चा हुई है लेकिन कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. सूत्र ने बताया कि रणदीप को अभी शो के लिए ऑडिशन देना या मॉक शूट करना बाकी है. वहीं, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा 30 अक्टूबर को शो की शूटिंग पूरी करेंगे. फैंस को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. अब देखना है कि शो में हर्षद चोपड़ा की जगह कौन लेता है. देखना है कि मेकर्स नया अपडेट फैंस के साथ कब शेयर करेंगे.

Also Read: 10 साल बड़ी श्वेता तिवारी को डेट करने पर फहमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उस समय की बात है जब…

मंजरी अभिमन्यु और अक्षरा की शादी पर उठाएगी सवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड की बात करे तो अभिमन्यु को मनीष फोन कर पूजा के लिए आमंत्रित करता है. उनका कहना है कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी के लिए उन्होंने मंदिर में पूजा की है. मंदिर में दोनों परिवार के सामने अक्षरा अभिमन्यु से शादी के लिए हां कहती है. मंजरी अक्षरा के फैसले पर आपत्ति जताती है और वो कहती है कि इस बच्चे के साथ रिश्ता स्वीकार नहीं कर सकती. अक्षरा का कहना है कि अभिमन्यु उसके बच्चे का पिता बनने के लिए तैयार है. मंजरी कहती है कि बच्चे के साथ अक्षरा अगर अभिमन्यु की जिंदगी में दोबारा आई तो ये रिश्ता एक बार फिर से टूट जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CyDlOZjAAXC/

अक्षरा को आती है अभिनव की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और मंजिरी की दिल से दिल की बातचीत से शुरू होता है जहां वे खुलते हैं कि कैसे अक्षरा को सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद सही विकल्प चुनने की जरूरत है. जैसे ही वे अलग होते हैं और मंजिरी चली जाती है, मनीष और सुवर्णा उससे पूछते हैं कि वह अक्षरा से किस बारे में बात करना चाहती थी. दूसरी ओर, अक्षरा को मंजिरी की बातें याद आते ही घबराहट होने लगती है. उसे अभिनव की याद आती है. जैसे ही वह चलने लगती है, उसके सामने एक सीढ़ी गिर जाती है और अभिमन्यु उसे समय रहते बचा लेता है. वह उससे पूछता है कि क्या उन्हें अस्पताल जाने की ज़रूरत है. अभिमन्यु उसे तनाव न लेने की सलाह देता है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी की इस हसीना ने अक्षरा की जगह लेने से किया इनकार! पॉपुलर शो को मारी लात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola