YRKKH: अरमान-अभीरा ने बेनकाब किया दूल्हे का असली चेहरा, मचा बवाल

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :28 Mar 2026 1:15 PM
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है (अरमान), फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिशा की सगाई में गौरव उससे दहेज की मांग करेगा. दिशा इस पर भड़क जाती है, लेकिन उसकी मां उसे शांत कराती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आज के एपिसोड में अरमान और अभीरा के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिलेगी. अरमान गलती से अपनी सफेद शर्ट पर स्याही गिरा देता है, तभी अभीरा कमरे में आती है और दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में बहस शुरू हो जाती है. अरमान, अभीरा से मायरा के बारे में पूछता है और अपनी चिंता जाहिर करता है कि वह उससे बात नहीं कर रही. अभीरा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों के बीच हल्की नोकझोंक जारी रहती है.

दिशा की शादी में पोद्दार परिवार की एंट्री

आर्यन आइसक्रीम लेकर आता है और वह अरमान से पूछता है कि इतने टेंशन के बीच उसे आइसक्रीम क्यों चाहिए. इस पर अरमान कहता है कि जैसे आर्यन परीक्षा से पहले आइसक्रीम खाता है, वैसे ही वह भी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा से पहले इसे खाना चाहता है. दूसरी तरफ दिशा अपनी सगाई से खुश नहीं है और परेशान है. यह देखकर पोद्दार परिवार एक प्लान बनाता है. सभी लोग भेष बदलकर सगाई में पहुंचते हैं- मेल वेटर बनते हैं और फीमेल लोक गायक का रूप बनाती है. अभीरा प्लान बनाती है कि दिशा के होने वाले ससुरालवालों को आर्यन और दिशा के रिश्ते के बारे में बताया जाए, ताकि यह सगाई रुक सके.

दहेज की मांग से मचा बवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सगाई में पहुंचने के बाद पोद्दार परिवार को कई बार पकड़े जाने का डर सताता है. दिशा के माता-पिता को शक भी होता है, लेकिन वे किसी तरह स्थिति संभाल लेते हैं. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब सगाई के दौरान गौतम दहेज की मांग करता है. यह सुनकर माहौल पूरी तरह बदल जाता है. दिशा इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है और दहेज देने से इनकार करती है. उसकी मां दामयंती दहेज देने के लिए तैयार हो जाती हैं. फिर गौरव शादी को एहसान बताता है और और ज्यादा दहेज की मांग करता है. यह सुनकर अरमान और अभिरा खुद को रोक नहीं पाते और गौरव को मारते हैं.

यह भी पढ़ें- विद्या को खरी-खोटी सुनाएगा अरमान, दिशा की शादी में आएगा नया ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola