Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा के रिश्ते को लगी किसकी नजर, करवा चौथ के दिन दोनों में होगी लड़ाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2024 11:54 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने ये राज खुल जाता है कि अभीरा ने करवा चौथ नहीं किया है. अरमान इस बात पर उससे नाराज हो जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा कि अभीरा मां नहीं बन सकती थी और इस वजह से विद्या अरमान की शादी अभीरा से नहीं होने देना चाहती थी. हालांकि अरमान सबके खिलाफ जाकर अभीरा से शादी करता है. वहीं, अब अभीरा को जब से पता चला है कि वो मां बन सकती है, वो बेहद खुश है. ये खुशी अभीरा, अरमान से शेयर नहीं कर पा रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी प्रेगनेंसी अरमान से छिपाने की वजह से खुद को दोषी महसूस कर रही है. वो अरमान को बताना चाहती है, लेकिन बता नहीं पा रही. करवा चौथ के एपिसोड में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा. आर्यन के प्रैंक वीडियो से पता चलता है कि अभीरा ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा और इस वजह से अरमान को बुरा लगता है. अरमान को लगता है कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है.

अभीरा नहीं समझा पाएगी अरमान को

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा का करवा चौथ ना करने पर विद्या उसे बुरा-भला कहती है. अरमान गुस्से में करवा चौथ की रस्म निभाता है और बाहर चला जाता है. अभीरा उसे समझाने की कोशिश करती है और उसे अपने मां बनने की बात बताना चाहती है. हालांकि अरमान सुनने से मना कर देता है. अभीरा का दिल टूट जाता है और आंखों से आंसू बहने लगते है. परिवारवाले भी उसकी बात सुनने से मना कर देते हैं. वहीं, चारू को देखने वाले पोद्दार हाउस आने वाले हैं. सबकुछ ठीक चलते होता है, तभी अभीरा इस शादी को करने से चारू को मना कर देती है. उसकी बात सुनकर लड़केवाले चले जाते हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ इस 1 शर्त की वजह से टूट जाएगी चारू की शादी, इस बार अभीरा बनेगी विलेन

Also Read– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा को लालची कहेगी विद्या, अपनी पत्नी से क्या छिपा रहा अरमान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola