ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा को लालची कहेगी विद्या, अपनी पत्नी से क्या छिपा रहा अरमान

Updated at : 17 Oct 2024 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अहसास होता है कि वो अपनी प्रेगनेंसी के बारे में छिपा कर अरमान के साथ गलत कर रही. वो उसे सच्चाई बताने का फैसला करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा से शादी के बाद अरमान उसे इग्नोर करने लगता है. रूही जैसे ही अपनी गर्भावस्था की घोषणा करती है, अरमान को महसूस होता है कि वो अभीरा के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा. उसके बाद वह अभीरा का साथ देने लगता है. दूसरी तरफ अभीरा और रूही के बीच सबकुछ ठीक चलने लगता है, लेकिन संजय उनके रिश्ते में जहर घोल देता है. संजय उसे बताता है कि अभीरा, अक्षरा की बेटी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि दादीसा के साथ जो होता है, उसके लिए हर कोई अभीरा को जिम्मेदार ठहराने लगता है. अभीरा काफी दुखी हो जाती है और मंदिर जाती है. मंदिर में उसे एक बूढ़ी औरत बताती है कि वो मां बनने वाली है. उसे डॉक्टर भी कंफर्म करती है वो प्रेग्नेंट है. हालांकि डॉक्टर उसे वॉर्न करती है कि बच्चे को जन्म देना उसके लिए खतरों से भरा हुआ है.

अभीरा से क्यों नाराज होगी विद्या

अभीरा को उल्टी होती है और अरमान उसके हेल्थ को लेकर परेशान होता है. वो डॉक्टर को बुलाने के बारे में उससे कहता है. अभीरा उसे यकीन दिलाती है वो ठीक है. वहीं, विद्या और मनीषा, रूही को खीर खिलाती है. अभीरा को खीर खाने का मन होता है और वो खीर लेकर खा लेती है. विद्या ये देखकर उसे लालची कहती है.

अरमान और अभीरा एक-दूसरे से क्या छिपा रहे

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अहसास होता है कि वो अपनी प्रेगनेंसी के बारे में छिपा कर अरमान के साथ गलत कर रही. दूसरी तरफ अरमान को लगता है अभीरा उससे कोई बात छिपा रही है. अरमान के मन में भी कोई बात चल रही है, जिसे वो अपनी पत्नी से शेयर करने का सोचेगा. दोनों एक-दूसरे से मिलकर सबकुछ बताने का फैसला करेगी.

Also ReadYeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स है दादी सा के हमले के पीछे, अपने ही बने अभीरा की जान के दुश्मन

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola