Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा. अभीरा मां बनने वाली है. हालांकि अरमान से शादी से पहले अभीरा के मेडिल रिपोर्ट में बताया गया कि वो मां नहीं बन सकती.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में जल्द ही एक नया दिलचस्प मोड़ आने वाला है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी हो गई है और दोनों अपनी नयी जिंदगी की शुरूआत कर चुके हैं. विद्या ये शादी नहीं होने देना चाहती थी, लेकिन ये शादी हो गई. गृह प्रवेश के दिन विद्या ने अभीरा और अरमान को श्राप दिया कि उनके जीवन में बच्चा न होने से उनकी लाइफ बर्बाद हो जाएगी. हालांकि इन सबके बीच अभीरा का साथ दादी सा ने दिया और उसके साथ खड़ी रही.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के लिए नये परेशानियां आने वाली है. उसके फेवरेट मनोज और मनीषा उसके खिलाफ हो जाएंगे. दादी सा अभीरा को ऑफिस में नया केबिन दे देती है और इसे लेकर मनोज और मनीषा काफी गुस्सा हो जाते हैं. वहीं, कुछ बदमाश दादी सा पर हमला करेंगे, जिसमें उन्हें चोट लग जाएगी. कावेरी को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ेगा.
क्या मां बनने वाली है अभीरा
सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा. अभीरा मां बनने वाली है. हालांकि अरमान से शादी से पहले अभीरा के मेडिल रिपोर्ट में बताया गया कि वो मां नहीं बन सकती. लेकिन अब फाइनली वो मां बनने वाली है.
क्या प्रेगनेंसी की न्यूज अरमान से छिपाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने मां बनने की बात जानकर काफी खुश होती है. अभीरा ने पहले सारी उम्मीद खो दी थी, लेकिन अब वो काफी खुश होती है. हालांकि अभीरा को डॉक्टर बताते हैं कि उसे गर्भपात कराना होगा क्योंकि प्रेगनेंसी की वजह से उसकी जिंदगी पर खतरा आ सकता है. क्या अरमान को इस बारे में अभीरा बताएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




