Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ इस 1 शर्त की वजह से टूट जाएगी चारू की शादी, इस बार अभीरा बनेगी विलेन

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में चारू को देखने के लिए लड़केवाले आते हैं. इस दौरान काजल, अभीरा और अरमान से इससे दूर रहने के लिए कहती है. हालांकि ऐसा नहीं होता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि दशहरा के दौरान कुछ गुंडे अभीरा को मारने आते हैं. हालांकि दादी सा को गुंडे गलती से चाकू मार देते हैं और इसके लिए हर कोई अभीरा को जिम्मेदार ठहराता है. वहीं, अभीरा को अपने मां बनने के बारे में पता चलता है. अभीरा प्रेंग्नेंसी की न्यूज जानकर खुश होती है और अरमान से ये गुडन्यूज शेयर करना चाहती है. हालांकि डॉक्टर उसे बताती है कि अगर वो बच्चे को जन्म देती है तो उसकी हेल्थ पर गहरा असर पड़ेगा. साथ ही उसकी जान को भी खतरा है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

शो में दिखाया जाएगा कि चारू को देखने के लिए लड़के वाले पोद्दार हाउस आएंगे. इस दौरान काजल, कृष और चारू से अभीरा और अरमान को दूर रहने के लिए कहेगी. हालांकि अभीरा और अरमान आ जाते हैं. अभीरा इस रिश्ते से नाखुश है और इसके खिलाफ वो अपनी आवाज भी उठाती है.

लड़केवाले क्या शर्त रखेंगे पोद्दार परिवार के सामने

लड़केवाले शादी फिक्स करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन वो शर्त रखते हैं कि चारू से शादी के बाद काम नहीं करेगी. पोद्दार परिवार इस बात के लिए मान जाते हैं और रिश्ते से काफी खुश होते हैं.

अभीरा पर फिर क्या नाराज होंगे परिवार वाले

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शादी के बाद चारू के काम ना करने वाली बात पर अभीरा सहमत नहीं होती. अभीरा कहती है चारू काम करना नहीं छोड़ेगी. इस बात पर लड़केवाले नाराज हो जाते हैं और चले जाते हैं. पोद्दार परिवार अभीरा पर काफी गुस्सा हो जाते हैं. दादी सा ​​और बाकी परिवार के सदस्य अभीरा को बुरा-भला कहते हैं. विद्या, अभीरा पर गुस्सा होती है और उनके बीच तीखी बहस होती है.

Also ReadYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा को लालची कहेगी विद्या, अपनी पत्नी से क्या छिपा रहा अरमान

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

शो में दिखाया जाएगा कि चारू को देखने के लिए लड़के वाले पोद्दार हाउस आएंगे. इस दौरान काजल, कृष और चारू से अभीरा और अरमान को दूर रहने के लिए कहेगी. हालांकि अभीरा और अरमान आ जाते हैं. अभीरा इस रिश्ते से नाखुश है और इसके खिलाफ वो अपनी आवाज भी उठाती है.