Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा को स्कूल में देखकर आग-बबूला होगी मायरा, वरुण करेगा अब अभीर का वीडियो वायरल?
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Nov 2025 2:35 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को स्कूल में देखकर मायरा बिल्कुल खुश नहीं होगी. उसकी क्लासमेट उसका मजाक उड़ाती है. दूसरी तरफ वरुण के बारे में अभीरा को अभीर बताएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा की पैरेंट-टीचर मीटिंग होने वाली है और इसे लेकर अभीरा और अरमान काफी परेशान है. अभीरा उससे पूछती है कि क्या वह इसके लिए विद्या और माधव को भेजना चाहता है. हालांकि विद्या और माधव उन दोनों को ही मीटिंग में जाने के लिए कहते हैं. अरमान और अभीरा को टेंशन है कि स्कूल में मायरा उन्हें देखकर पता नहीं कैसे रिएक्ट करेगी. दूसरी तरफ अभीर के घर पर वरुण होता है. वरुण, अभीर का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करता है. अभीर उसे देख लेता है, लेकिन वरुण वहां से भाग जाता है.
मायरा के स्कूल जाएंगे अरमान और अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा प्रार्थना करती है कि पैरेंट टीचर मीटिंग के लिए अरमान और अभीरा स्कूल ना आए. उसकी क्लासमेट उसका मजाक उड़ाती है कि अगर उसके माता-पिता आए तो उसे फिर से सबसे माफी मांगनी पड़ेगी. हालांकि अरमान और अभीरा वहां आ जाते हैं. मायरा उन्हें देखकर इग्नोर करती है. स्कूल में टीचर से अरमान और अभीरा मिलते हैं. मायरा की टीचर उन्हें बताती है कि उसके नंबर साइंस में काफी खराब आए है और उसे रिपोर्ट कार्ड में अपने नंबर्स भी बदल दिए. मायरा कहती है कि उसने ऐसा नहीं किया. हालांकि जिया कहती है कि उसने ही ऐसा किया है.
वरुण को पकड़ने का प्लान करेंगे अभीरा और अरमान
अरमान और अभीरा को यकीन नहीं होता कि मायरा ने ऐसा कुछ किया है. हालांकि ये सब जिया ने किया होता है और उसका झूठ सबके सामने आ जाता है. मायरा अपनी गलती के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगती है. दूसरी तरफ अभीरा को अभीर फोन कर वरुण के बारे में बताता है. वह कहता है कि वरुण उसके घर में था. अभीर, वरुण के बारे में बताता है कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है. अरमान और अभीरा उसे पकड़ने के लिए प्लान करते हैं.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी की विलेन बनती जा रही उसकी बेटी, खुद को कमरे में बंद कर लेगी मायरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










