Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस दिवाली पर फिर से होगी अरमान और अभीरा की शादी, मिटेगी 7 सालों की दूरियां, फिर आएगा नया विलेन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव और मनीषा कोशिश करेंगे कि अरमान और अभिरा के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. अरमान को माधव समझाएगा कि वह अभीरा के प्रयास को समझे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के बाद अरमान और अभीरा के बीच सबकुछ बदल जाएगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा जान बूझकर मैच हार जाएगी और अरमान जीत जाएगा. हालांकि अरमान को बाद में पता चलेगा कि अभीरा ने जान कर ऐसा किया है. अरमान को गिल्टी फील होगा और वह उससे जाकर बात करेगा. दोनों एक-दूसरे के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर करेंगे.
अभीरा पर गुस्सा होगी आलिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आलिया, अभीरा पर गुस्सा होगी कि उसने जानबूझकर मैच हारा. दूसरी तरफ माधव और मनीषा कोशिश करेंगे कि अरमान और अभिरा के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. अरमान को माधव समझाएगा कि वह अभीरा के प्रयास को समझे और किसी भी तरह की गलतफहमी को उनके बीच ना आने दें. हालांकि जल्द ही अरमान और अभीरा के बीत सबकुछ बदलने वाला है क्योंकि उनकी लाइफ में कोई तीसरा आने वाला है.
अरमान और अभीरा इस दिवाली पर आएंगे साथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में दिखाया गया कि दीवाली पर अरमान और अभीरा साथ में पोद्दार हाउस में एंट्री लेते हैं. दोनों की फिर से शादी होती है. मायरा उन्हें देखकर काफी खुश हो जाती है. कावेरी कहती है कि भगवान करे तुम दोनों का रिश्ता हमेशा रहे और गम कोई पास ना आए. अभीरा कहती है कि उसने इस दिन का सात सालों से इंतजार किया है. अरमान और मायरा के साथ मेरी ये सबसे खूबसूरत दीवाली होगी. इसके बाद युवराज की एंट्री होती है. युवराज वहीं शख्स है जिसने अभीरा को बहुत परेशान किया था और वह उससे शादी करना चाहता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में विलेन युवराज की हो रही फिर से एंट्री, अभीरा और अरमान की जिंदगी में लाएगा नया तूफान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




