Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: योगा सेशन में साइडलाइन होगी अभीरा, रूही-अरमान होंगे कोजी, संजय गिरफ्तार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही, अभीरा और अरमान बेबीमून पर जाते हैं. वहां वह योगा करते हैं, जिसमें अभीरा साइडलाइन हो जाती है और रूही और अरमान एक मोमेंट शेयर करते हैं. इधर माधव को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने इमोशनल ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखता है. लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि कैसे अरमान और अभीरा, रोहित को खोने के दर्द से उबरने में रूही की मदद कर रहे हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया, जिसमें अभीरा को सोनोग्राफी अपॉइंटमेंट के दौरान साइडलाइन कर दिया जाता है. जहां रूही और अरमान बच्चे को लेकर उत्साहित हैं, वहीं अभिरा चुपचाप दूर से देखती है.
अरमान और रूही योगा में एक मोमेंट करेंगे शेयर
सीरियल के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभीरा और अरमान रूही को लेकर बेबीमून पर जाते हैं. जहां तीनों योगा सेशन अटेंड करते हैं. तभी एक आसन के दौरान अभीरा को चोट लग जाती है. जिसके बाद अरमान उसकी मदद करने के लिए वहां पहुंचता है. इसके बाद जब रूही योगा करती है, तो अरमान उसकी मदद करता है और दोनों एक मोमेंट शेयर करते हैं. अभीरा साइडलाइन फील करती है और कोने में दोनों को देखती रहती है.
संजय होंगे गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस संजय यानी की फूफा सा को गिरफ्तार करने के लिए पोद्दार मेंशन पहुंचती है. चारु और अभीर यह देखकर शॉक्ड हो जाते हैं. संजय की गिरफ्तारी का क्या कारण है, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हो सकता है कि उसके पोद्दार फर्म में किए गए बड़े घोटाले शामिल हो. दादीसा इस घटना से बेखबर रहती है. चारु अपने पिता को यूं जाते देख रो पड़ती है और टूट जाती है. आने वाले एपिसोड में हम बड़ा धमाका देखेंगे.
यह भी पढ़ें- Anupama: पराग को पता चला कि मोहित है उसका बेटा, ख्याति को कोठारी हाउस आने से इस शख्स ने किया मना
यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










