Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को दिया तलाक के कागजात, क्या रूही का सपना होगा पूरा
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 May 2024 6:00 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में कई ट्विस्ट आने वाले है, क्योंकि अब अभीरा सारा प्यार भूलकर अरमान को तलाक के कागजात थमाएगी और उसे थैंक्यू कहकर चली जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में कई खतरनाक ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. फैंस को अभीरा और अरमान के बीच की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. अब शो में चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है. दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक नया प्रोमो निर्माताओं की ओर से जारी किया गया है और यह एक टीआरपी लाने वाला ट्रैक जैसा लगता है. अभीरा अरमान को तलाक के कागजात सौंपने जा रही है. जिसके बाद कई लोगों का दिल जरूर टूटेगा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा ने अरमान को दिए तलाक के पेपर्स
नए प्रोमो वीडियो की बात करें तो अभीरा, अरमान से मिलने आती है. अभीरा अपने पति को बताती है कि पिछली बार जब स्टार्स अलग-अलग तरह से एक साथ आए थे, तो उनके जीवन ने एक अलग मोड़ ले लिया और उन्हें एक साथ ला दिया. वह कहती है कि वह पूरी जिंदगी अकेले ही रही थी और अरमान की फैमिली से मिलकर उसे काफी अच्छा लगा. उसने यहां दूसरों के लिए जीना सीखा. इसलिए वह धन्यवाद देती है. बाद में अभीरा दुखी होकर अरमान को एक लिफाफा पकड़ाती है, जिसमें तलाक के कागजात हैं. अभीरा के इस कदम से अरमान हैरान है.
अभीरा ने अरमान और पोद्दार फैमिली की लगाई क्लास
अब आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि क्या क्या अरमान अभीरा से तलाक के कागजात लेकर उसपर साइन कर देगा या फिर घर का कोई सदस्य उसे रोकेगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, हमने देखा कि अभीरा अरमान और पोद्दार पर उसे अपमानित करने और अरमान पर उसकी मां की परवरिश और एक साल तक शादी में रहने के फैसले पर सवाल उठाने के लिए भड़क रही है. दादीसा अगले तीन महीने तक रहने के लिए पैसे ऑफर करती है. हालांकि अभीरा तुरंत मना कर देती है और पोद्दार हाउस छोड़ देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










