Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्रैक से हटाया पर्दा, शेयर किया ऐसा अपडेट जिसे जान फैंस के उड़ जाएंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 May 2025 10:10 AM

विज्ञापन

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग ट्विस्ट से समृद्धि शुक्ला ने पर्दा हटाया है. समृद्धि ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक काफी बदला-बदला सा दिख रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही और अभीरा, अरमान के ओवरप्रोटेक्टिव व्यवहार को लेकर परेशान हो जाती है. रूही को एक बड़ा सच पता चलता है कि आरोही की मौत कैसे हुई थी. दूसरी तरफ रूही एक बेटी को जन्म देगी, जो अरमान और अभीरा की बेटी है. शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूकी को लेकर पूरा परिवार पूजा और पिकनिक के लिए जाएगा. मंदिर में एक बड़ा ट्रामा होगा, जिसमें विद्या और पूकी गायब हो जाएगी. अभीरा अपनी बेटी को खोजने के लिए इधर-उधर जाएगी. इस बीच एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में एक्ट्रेस पूजा के लिए रेडी दिख रही है. हालांकि उनके लुक से ऐसा लग रहा कि अपनी बेटी को खोजते हुए वह कुछ बदमाशों से लड़ेगी या कोई किसी एक्सीडेंट में फंस जाएगी.

वायरल वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि अभीरा अपनी बेटी पूकी को बचा लेगी. तो कुछ यूजर्स का कहना है शो में यहीं से लीप की शुरुआत होगी, जिसमें पूकी गायब हो जाएगी और अरमान इसके लिए अभीरा को जिम्मेदार ठहराएगा. जिसके बाद अभीरा, अरमान को छोड़ देगी. हालांकि सस्पेंस तो एपिसोड के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola