Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज, बोली- अरमान के साथ तलाक ने…
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Dec 2024 4:14 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. जहां अभीरा को दक्ष का सच पता चल गया. जिसके बाद उसने अरमान से अलग होने का फैसला लिया. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो का मौजूदा ट्रैक अभीरा, अरमान और रूही के इर्द-गिर्द घूमता है. अभीरा को दक्ष के असली माता-पिता की सच्चाई का पता चलता है. जिसके बाद वह टूट जाती है और अरमान से नफरत करने लगती है. इसी बीच अभीरा तलाक के पेपर्स भी पोद्दार हाउस में भेजती है. हालांकि अरमान अपनी वाइफ को मनाने की पूरी कोशिश करता है. दादीसा उसे 8 दिनों का अल्टीमेटम देती है. जिसमें या तो वह अभीरा को वापस ले आए या फिर तलाक के कागजात पर साइन कर दे.
समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा
ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभीरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने इंडियन फोर्मस संग बात करते हुए अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया. उन्होंने कहा, “शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हाई-ऑक्टेन ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट के बवंडर देखने के लिए तैयार हो जाइए. यह आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा.” उन्होंने कहा कि अभीरा अपने परिवार का अपमान बर्दाशत नहीं कर पाएगी और अरमान के खिलाफ स्टैंड लेगी. इमोशनल उथल-पुथल के कारण वह उससे दूर जाने और उसे तलाक का नोटिस देने का कठिन निर्णय लेती है. इसके बाद, अभीरा खुद को उससे दूर करने की कोशिश करती है और अपनी पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने का फैसला करती है.
समृद्धि शुक्ला ने बताया तलाक के बाद अरमान-अभीरा का क्या होगा
समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, ”अभीरा दादीसा की ओर से दी गई चुनौती से अनजान है. अरमान अपनी पत्नी को मनाने की पूरी कोशिश करेगा. एक हद तक तो अभीरा पिघलकर माफ भी कर देगी, लेकिन वह पास्ट के विश्वासघात नहीं भूल सकती है. इसी सब में दोनों के बीच कैसे कहानी आगे बढ़ती है. क्या अभीरा दोबारा अरमान से मिलेगी. यह सब दर्शकों को देखने में काफी मजा आएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










