Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी नर्क बनाने पोद्दार हाउस आया ये शख्स, अभीर ने रूही को दिया ये तोहफा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. अभीरा, रोहित को रूही को जाने से रोकने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को पोद्दार हाउस जाने से मनीष रोकता है. अभीर उसे बताता है कि रूही रो रही थी. मनीष उसे उसकी लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहता है. अभीर उसे स्वार्थी कहता है. नर्स स्वर्णा को बच्चे के बारे में बात करने के लिए बुलाती है. तभी नर्स को पता चलता है कि अभीर, अभीरा का भाई है. वह गोयनका परिवार को सच बताने के लिए प्लान बनाती है. दूसरी तरफ अभीरा सपना देखती है कि रूही और अभीर, दक्ष को उससे दूर ले जा रहे हैं.

पोद्दार हाउस छोड़कर जाएगी रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियारा तैयार होती है. कियारा, चारु से अभीर को लेकर बात करती है. कियारा कहती है वह अभीर से शादी करना चाहती है. कियारा, अभीर के लिए अपने प्यार का इजहार करती है. चारु, अभीर के खिलाफ होती है. दूसरी तरफ रूही घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. अभीरा, रोहित को रूही को जाने से रोकने के लिए कहती है. रूही सुसाइड करने का सोचती है. उसे लगता है कि उसकी फ्��िक कोई नहीं करता. गोयनका हाउस में मनीष, अभीर को पोद्दार परिवार में जाने से रोकने के बारे में सोचता है. सुरेखा उसे बताती है कि अभीर वहां चला गया है.

रूही और अभीर आए साथ में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही सड़क पर अभीर से टकराती है. वह उसे लेकर पोद्दार परिवार आता है. पूजा में अरमान, अभीरा से पूछता है कि वह इतनी परेशान क्यों है. इसपर अभीरा कहती है उसने सपना देखा कि रूही उसके बच्चे को उससे दूर ले जा रही थी. पोद्दार हाउस में अभीर और रूही को सब देखकर चौंक जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, रूही को बच्चा दे देता है. अभीर, रूही को दक्ष की असली मां बताता है. रूही, अभीरा पर दक्ष को किडनैप करने का इल्जाम लगाती है. वह उससे कहती है कि अगर दक्ष को कुछ हुआ तो वह उसे जेल भेज देगी. अभीरा को इस बात पर यकीन नहीं होता कि दक्ष, रूही का बेटा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola