Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को याद कर अभीर इस शख्स को कोसेगा, रूही का ये प्रप्रोजल सुनकर अभीरा के उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को याद कर अभीर इस शख्स को कोसेगा, रूही का ये प्रप्रोजल सुनकर अभीरा के उड़ जाएंगे होश

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि ज्याति, चारु से बार-बार कहती है कि वह उसका केस अभीरा को लेने के लिए मनाए. चारु बहुत हेल्पलेस फील करती है. दूसरी तरफ अभीरा के मन में कई सवाल चल रहे हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि ज्योति का केस लड़ने का अभीरा फैसला करती है. अभीरा, अरमान को बच्चे का ख्याल रखने के लिए कहती है और कोर्ट जाने का फैसला करती है. वह जैसे ही जाने को होती है, बच्चा रोने लगता है. कावेरी कहती है ज्योति के केस के लिए वह दूसरे वकील को रख लेगी. ज्योति इस बात पर जोर देती है कि अभीरा ही उसका केस लड़ेगी.

अभीर को इस वजह से आएगा मनीष पर गुस्सा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर को उसका मैनेजर एक अनुबंध देता है और उसपर वह बिना पढ़े ही साइन कर देता है. अभीर को अक्षरा की याद आती है. वह गुस्से से भर जाता है. वह मनीष को अपनी सारी परेशानियों के लिए जिम्मेदार बताता है. दूसरी तरफ मनीष, अभीरा को फोन करता है. अभीरा उसे बताती है कि वह मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियां और ज्योति की मदद करने की इच्छा के बीच फंसी हुई है. अभीरा उन्हें बताती है कि वह बहुत हेल्पलेस महसूस कर रही है. उसे समझ नहीं आ रहा कि वह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच कैसे बैलेंस बनाए.

रूही का ये ऑफर सुनकर अभीरा चौंक जाएगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी उलझन में उलझी होती है. तभी रूही उसके पास एक प्रप्रोजल लेकर आती है. रूही कहती है वह और अभीरा मिलकर साथ में बच्चे को पाल सकते हैं. रूही कहती है ऐसा करने से अभीरा अपने काम पर ध्यान दे सकती है. रूही का ये प्रप्रोजल सुनकर अभीरा हैरान हो जाती है. उसे समझ नहीं आता कि वह क्या जवाब दें. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने बच्चे के साथ कोर्ट में जाने के उत्साहित होती है. हालांकि अरमान उसे टर्मिनेशन लेटर देता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola