अलविदा 2022: साल 2022 में इन 5 फिल्‍मों ने 100 करोड़ क्‍लब में मारी एंट्री, लिस्ट देखकर हो जाएंगे खुश

Updated at : 22 Dec 2022 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
अलविदा 2022: साल 2022 में इन 5 फिल्‍मों ने 100 करोड़ क्‍लब में मारी एंट्री, लिस्ट देखकर हो जाएंगे खुश

अलविदा 2022: इस साल कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. तो कुछ मूवीज ने दर्शकों को निराश किया. चलिए आपको बताते है कि इस साल कौन-कौन सी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई.

विज्ञापन
undefined

संजय लीला भंसाली की “गंगूबाई काठियावाड़ी” ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन अहम किरदार में नजर आए. फिल्म लेखक एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

undefined

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” 1990 की सबने तारीफ की. इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अहम रोल निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

undefined

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इसने 250 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया.

undefined

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म “ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा” इस साल की एक और ब्लॉकबस्टर रही. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस संग्रह में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.

undefined

अजय देवगन और तब्बू-स्टारर दृश्यम 2 18 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola