ePaper

कौन हैं नियति फतनानी? Naagin 6 में निभा सकती हैं लीड रोल

Updated at : 27 May 2021 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं नियति फतनानी? Naagin 6 में निभा सकती हैं लीड रोल

who is Niyati Fatnani who Play The Main Lead role In Ekta Kapoor Naagin 6 bud : एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. जल्द ही इसके छठे सीजन (Naagin 6) का कमबैक होनेवाला है. हाल ही में खबरें थी कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की विनर एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक इस शो में मेन रोल निभा सकती हैं.

विज्ञापन

Niyati Fatnani in Naagin 6 : एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का दर्शक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. जल्द ही इसके छठे सीजन (Naagin 6) का कमबैक होनेवाला है. हाल ही में खबरें थी कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की विनर एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक इस शो में मेन रोल निभा सकती हैं. इसी शो में जब एकता कपूर ने बतौर गेस्ट एंट्री मारी थी तब उन्होंने कहा था कि वो रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) के साथ काम करना चाहती हैं. लेकिन उनके फैंस को झटका लग सकता है.

खबरें हैं कि ‘नागिन 6’ के मेकर्स ने रूबीना दिलाइक की जगह किसी दूसरी हीरोइन को फाइनल कर लिया है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी (Niyati Fatnani)को इस पार्ट के लिए चुना गया है. नियति ने अपनी अलौकिक थ्रिलर सीरियल नजर में पिया शर्मा के किरदार के बाद लोकप्रियता हासिल की थी. इससे पहले वो एजाज खान के साथ ये मोह मोह के धागे शो का हिस्सा रह चुकी हैं.

शो से जुड़े एक सूत्र के हवाले से स्पॉटब्वॉय ने लिखा, “नागिन 6 के सीजन के लिए ऑडिशन हो रहे हैं और इस बात की प्रबल संभावना है कि नियति फतनानी ही शो में मुख्य भूमिका निभाएंगी. एक्ट्रेस को सीजन 5 में लेने पर भी विचार किया गया था लेकिन बाद में सुरभि चंदना को फाइनल कर लिया गया. लेकिन इस बार निर्माता उनके किरदार को अंतिम रूप देने के लिए बेहद उत्सुक हैं.”

Also Read: दीपिका पादुकोण से हो रही प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस की तुलना, अब ‘देसी गर्ल’ की मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

बता दें कि नियति फतनानी ने साल 2016 में चैनल वी के गेटअप एंड डांस से डेब्यू किया था. उन्होंने निहारिका सिन्हा का किरदार निभाया था. साल 2017 में उन्होंने सोनी टीवी के शो ये मोह मोह के धागे में अरुंधति कतारा का रोल निभाया था. इसके बाद वो साल 2018 से लेकर 2020 तक स्टार प्लस के शो नजर में पिया शर्मा के किरदार में दिखी थीं. इस शो में वो एक्टरर हर्ष राजपूत संग नजर आई थीं.

नागिन फ्रेंचाइजी की बात करें तो अब तक मौनी रॉय, अदा खान, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना, रश्मि देसाई, करिश्मा तन्ना, जैस्मीन भसीन और हिना खान जैसी अभिनेत्रियों ने शो में नागिन का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola