Bigg Boss 19: कौन है तान्या मित्तल? सादगी और ग्लैमर से लगाएंगी बिग बॉस के घर में खूबसूरती का तड़का
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Aug 2025 5:15 PM
कौन है बिग बॉस 19 में नजर आने वाली तान्या मित्तल? Image Source: Instagram
Bigg Boss 19: ग्वालियर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल शो में कंटेस्टेंट बनकर आ रही हैं. जानें उनकी लाइफस्टाइल, करियर और वायरल कहानियां
Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को प्रीमियर होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे हैं. इस शो का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं और यह जानने के लिए बेहद इच्छुक हैं कि नए सीजन में कौन-कौन से चेहरे नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब एक नाम सामने आ रहा है, जिसने महाकुंभ के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी. इनका नाम तान्या मित्तल है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. ऐसे में अगर आप इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, तो आइए विस्तार से आपको पूरी डिटेल देते हैं.
कौन हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल?
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, एंटरप्रेन्योर और मॉडल हैं. वो अपने ब्रांड “Handmade With Love by Tanya” के जरिए हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ियां डिजाइन करती हैं. मॉडलिंग के बाद उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा और सोशल मीडिया पर अपने काम को प्रमोट करके पहचान बनाई.
सोशल मीडिया पर छाईं
तान्या ने साल 2018 में मिस एशिया टूरिज्म का खिताब जीता था और लेबनान में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा भी रही थीं. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर चुकीं तान्या आज सोशल मीडिया पर बड़ा नाम हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है, जहां वो अपने फॉलोअर्स के साथ आध्यात्मिक कहानियां शेयर करती हैं.
महाकुंभ से मिली थी पहचान
तान्या मित्तल पहली बार तब चर्चा में आईं जब महाकुंभ में हुए हादसे के दौरान उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया. मौनी अमावस्या पर भगदड़ की स्थिति में तान्या ने लोगों को पानी पिलाकर जान बचाने की कोशिश की थी. रोते हुए शेयर किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और तभी से तान्या सुर्खियों में आ गई थीं.
अब तान्या अपनी सादगी और ग्लैमर के अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ बिग बॉस 19 के घर में एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










