OTT Release On 12 July: रहस्य, झूठ और फरेब का पर्दाफाश करने के लिए ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Jul 2024 7:00 AM
OTT Release On 12 July: बस एक दिन इंतजार और 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बाजा फाड़ फिल्मों और सीरीज की एंट्री होने वाली है. जिसमें रितेश देशमुख की पिल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की काकुड़ा शामिल है.
OTT Release on 12 July: जुलाई का महीना फिल्मी लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं. आए दिन पिटारा खुलते ही कोई न कोई नया फिल्म या वेब सीरीज मिल ही जाता है. ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जो ओटीटी पर 12 जुलाई 2024 को दस्तक देंगी. इस लिस्ट में रितेश देशमुख की पिल के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘काकुड़ा’ भी शामिल है.
पिल
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पिल 12 जुलाई को जिओ सिनेमा पर फार्मा कंपनी में चल रही फर्जी दवाइयों की धांधली को उजागर करता है. इसकी कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द गिर्द घूमती है, जो फॉरेवर क्योर नाम की फार्मा कंपनी में चल रहे फर्जी दवाइयों की बिक्री का पर्दा फाश करता है. सीरीज को डायरेक्ट करने के साथ-साथ एक्टर ने सीरीज में खुद अभिनय भी किया है.
Also Read OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज
36 डेज
नेहा शर्मा की मोस्ट अवेटेड मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 36 डेज 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. बात अगर सीरीज की कहानी की करें तो इसकी कहानी झूठ, धोखे, प्यार और साजिश के इर्द गिर्द घूमती है, जो कई चेहरों और रिश्तों को बेनकाब करती है. इस सीरीज में नेहा शर्मा के अलावा कोहली, श्रुति सेठ, चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी और अमृता खानविलकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.
शो टाइम
शो टाइम का पहला पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद अब 12 जुलाई को उसके दूसरे पार्ट की एंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने वाली है. इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रेया सरन अपने किरदारों को दौहरते नजर आने वाले हैं.
Also Read Kangua Sequel: बॉबी देओल की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कांगुवा’ के रिलीज से पहले सीक्वल हुआ कंफर्म
काकुड़ा
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर काकुड़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई थी, जिसके बाद यह पहली फिल्म है, जिसमें वह नजर आएंगी. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 जुलाई को तबाही मचाने के लिए तैयार है. इसके कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी एक ऐसे शादी शुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक श्राप से उभरने के लिए एक घोस्ट हंटर की मदद करते हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










