Mirzapur से लेकर Maharani तक, बिहार-यूपी को करीब से दिखाती है ये 8 वेब सीरीज, एक्शन देख रह जाएंगे दंग
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Feb 2024 5:54 PM
अगर आप भी यूपी या बिहार के रहने वाले हैं या वहां के बारे में जो आपने सुना है उसको विस्तार से जानने में दिलचस्पी रखते हैं , तो आपके लिए ये एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कुछ सीरीज हैं, जिसे आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

अगर आप अपने बोरिंग जिंदगी से थक चुके हैं और ओटीटी पर कुछ बेहद ही मजेदार क्राइम थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो आपके लिए ये 8 वेब सीरीज है, जो मुख्य तौर से यूपी और बिहार की दबंगई पर आधारित हैं. इनकी कहानियां ऐसी है, जो आपको चौंका कर रख देगी. मिर्जापुर से लेकर पाताल लोक तक ये है आपके लिए कुछ शानदार वेब सीरीज की लिस्ट.

रक्तांचल
2020 में आई रक्तांचाल एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के दो माफियाओं के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है. इसमें क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, सौंदर्य शर्मा और केनिशा अवस्थी लीड रोल में मौजूद हैं.

रक्तांचल में ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोगों को पुराने समय का अनुभव होता है. इस सीरीज में डायलॉग भी एक से बढ़कर एक हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

भौकाल
जतिन वागले की निर्देशित भौकाल एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी आराम की जिंदगी को छोड़कर एक पुलिस अधिकारी बन जाता है लेकिन उसकी जिंदगी को दो माफिया भाई मुश्किल बना देते हैं. इस सीरीज में मशहूर टीवी एक्टर मोहित रैना लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
Also Read: Aashram 4 से लेकर Panchayat 3 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज, नोट कर लें डेट
खाकी द बिहार चैप्टर
अविनाश तिवारी, ऐश्वर्या सुष्मिता और कारण ठाकर स्टारर खाकी द बिहार चैप्टर एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो बिहार के एक जिले के नामी क्रिमिनल को पकड़ने के मिशन में लगे होते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जहानाबाद
सत्यांशु सिंह और राजीव बरनवाल की निर्देशित जहानाबाद बिहार के एक छोटे से शहर की है जहां एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की बहुत बड़ी कीमत भुगतनी पड़ती है. इस सीरीज में हर्षिता गौर और रित्विक भौमिक लीड रोल में मौजूद हैं इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

मिर्जापुर
साल 2018 में आई सीरीज मिर्जापुर एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल और विक्रांत मस्सी जैसे किरदार मुख्य रोल में मौजूद हैं.

मिर्जापुर सीरीज यूपी के मिर्जापुर के एक मशहूर माफिया पर आधारित है, जो पूरे साम्राज्य पर राज करते हैं. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

2020 में आई सीरीज पटल लोक एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है जो एक पुलिस ऑफिसर पर आधारित है जिसे एक पत्रकार के मर्डर का केस सौंपा जाता है. इसमें जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Also Read: Animal OTT Release: सिर्फ कुछ दिन बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी एनिमल, थिएटर से लंबी होगी रणबीर कपूर की फिल्मप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










