IFFI 2023: बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के लिए नोमिनेशन शुरू, जानें कब मिलेगा अवॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Aug 2023 5:23 PM
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार का उद्देश्य समृद्ध ओटीटी कंटेंट और इसके रचनाकारों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना है. विज्ञप्ति में कहा गया है, यह डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए निर्मित और प्रदर्शित वेब सीरीज कंटेंट को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय ओटीटी उद्योग में विकास व नवाचार को बढ़ावा देना चाहता है.
IFFI 2023: भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के पहले संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. विजेता की घोषणा 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में होने वाले फिल्म महोत्सव में की जाएगी.
पुरस्कार का क्या है उद्देश्य?
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार का उद्देश्य समृद्ध ओटीटी कंटेंट और इसके रचनाकारों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना है. विज्ञप्ति में कहा गया है, “यह डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए निर्मित और प्रदर्शित वेब सीरीज कंटेंट को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय ओटीटी उद्योग में विकास व नवाचार को बढ़ावा देना चाहता है. इस पुरस्कार का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार कंटेंट समेत वेब कंटेंट उद्योग में क्षेत्रीय विविधता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना और भारतीय भाषाओं में ओटीटी सामग्री को प्रोत्साहित करना भी है.”
जानें जीतने वाले को क्या मिलेगा?
गौरतलब है कि विनर को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जिसे निर्देशक, निर्माता और निर्माता/प्रोडक्शन हाउस/ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा. सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला का पुरस्कार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मूल वेब सीरीज को दिया जाएगा, जो मूल रूप से भारतीय भाषा में शूट और उपलब्ध है. विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदकों को निर्धारित ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टि जमा करनी चाहिए, जो पुरस्कार वेबसाइट: https://bestwebseriesaward.com/ पर उपलब्ध है. प्रविष्टियां 25 अगस्त शाम 6 बजे तक ऑनलाइन जमा की जा सकती हैं. ऑनलाइन जमा करने के अलावा, सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन की मुहर लगी और हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी, उससे जुड़ी सामग्री के साथ, 31 अगस्त तक प्राप्त होनी चाहिए.
Also Read: Chirag Paswan ने बॉलीवुड को क्यों कहा अलविदा? कंगना रनौत को लेकर बोले- ‘शुक्र है अब उनके साथ…’
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही थी ये बात
बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के पुरस्कारों में एक नयी श्रेणी जोड़े जाने की घोषणा की, जिसे कार्यक्रम के ‘कलात्मक गुण, कहानी कहने की उत्कृष्ट शैली, तकनीकी कौशल और संपूर्ण प्रभाव’ के प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा. अनुराग ने मंगलवार शाम को ट्विटर पर कहा कि ‘सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार’ ओटीटी (ओवर दी टॉप) मंच पर एक मूल वेब सीरीज, मूल रूप से फिल्माई गई और भारतीय भाषाओं में उपलब्ध वेब सीरीज को दिया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










