Gadar 2 को लेकर 'सकीना' का बड़ा खुलासा, तारा सिंह के फिल्म को लेकर बोलीं- अगर मैं फिल्म की एडिटर होती तो...
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Aug 2023 5:56 PM
बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन के बाद, गदर 2 सनी देओल के लिए पहली 300 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस बीच अमीषा पटेल ने बड़ी बात कही है.
गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ रही है. सनी देओल और अमीषा पटेल का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. गदर: एक प्रेम कथा की रिलीज के 22 साल बाद भी तारा सिंह और सकीना को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं. एक इंटरव्यू में अमीषा ने बताया कि वह फिल्म में क्या बदलाव करना चाहेंगी. चलिए आपको इसके बारे में बताते है.
गदर 2 में क्या बदलाव करना चाहेंगी अमीषा पटेल
बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन के बाद, गदर 2 सनी देओल के लिए पहली 300 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में जब अमीषा पटेल से पूछा गया कि क्या वह गदर 2 में कुछ बदलाव करना चाहेंगी? इसपर सकीना ने जवाब देते हुए कहा, “वास्तव में कुछ नहीं, लेकिन काश एडिटर होती. मैं कुछ चीज़ों को एडिट और रिएडिट करती और शायद इसे और बेहतर बनाती.”
https://www.instagram.com/p/CwAC5cUouwi/
गदर 2 की सफलता पर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट
गदर 2 की सफलता पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट करते हुए कहा, “यह अभूतपूर्व, पागलपन भरा और अविश्वसनीय है, ऐसा लगता है जैसे इतिहास खुद को फिर से बना रहा है. इसे पचाना थोड़ा मुश्किल है, यह अभी भी डूब रहा है. क्योंकि हम जानते थे कि दर्शक तारा और सकीना को पसंद करते हैं और हम जानते हैं कि दर्शक उनके साथ 22 साल से रह रहे हैं लेकिन प्यार का यह विस्फोट बहुत जबरदस्त है.
गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गदर 2 ने आठवें दिन करीब 300 करोड़ रुपये के बेंचमार्क को पार कर लिया. गदर 2 अब यह उपलब्धि हासिल करने वाली 12वीं बॉलीवुड फिल्म है. Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने अपने आठवें दिन भारत में 19.50 करोड़ की कमाई की. गदर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 304.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
-
शुक्रवार: 40.1 करोड़ रुपये
-
शनिवार: 43.08 करोड़ रुपये
-
रविवार: 51.7 करोड़ रुपये
-
सोमवार: 38.7 करोड़ रुपये
-
मंगलवार: 55.4 करोड़ रुपये
-
बुधवार: 32.37 करोड़ रुपये
-
गुरुवार: 23.28 करोड़ रुपये
-
शुक्रवार: 17 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 301.63 करोड़ रुपए
https://www.instagram.com/p/Cv9hkiFt6dk/
अमीषा पटेल ने इन फिल्मों को किया था रिजेक्ट
अमीषा पटेल गदर 2 की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रही हैं. जब ईटाइम्स ने उनसे उन फिल्मों के बारे में पूछा, जिन्हें ठुकराने का उन्हें अफसोस है. इसपर अमीषा ने खुलासा किया कि कि, शाहरुख खान अभिनीत चलते-चलते, संजय दत्त अभिनीत मुन्ना भाई एमबीबीएस और सलमान खान अभिनीत तेरे नाम जैसी फिल्में उनके पास आईं, लेकिन उन्हें उन्हें ठुकराना पड़ा. “ऐसी बहुत सी फिल्में थीं जो मैं नहीं कर सकी. मैंने तारीखों के मुद्दों के कारण उन्हें अस्वीकार कर दिया ताकि मुझे इसका पछतावा ना हो.” एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे कई कारण थे कि वह ये फिल्में क्यों नहीं कर सकीं क्योंकि वह पहले ही अन्य परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्ध थी. बता दें कि अमीषा ने हमराज, मंगल पांडे: द राइजिंग, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्मों में अभिनय किया। बाद में उन्हें YRF के थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में एक कैमियो में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










