Farzi 2: पॉपुलर वेब सीरीज की रिलीज को लेकर राशि खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं और शाहिद फर्जी 2…
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Mar 2025 7:50 PM
Farzi 2 update
Farzi 2: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. फैंस अब सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब राशि खन्ना ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.
Farzi 2: हाल ही में राज-डीके की जोड़ी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द फैमिली मैन 3’, ‘गुलकंद टेल्स’ और ‘रक्त ब्रह्मांड’ की अनाउंसमेंट की. जिसके बाद फैंस क्यास लगाने लगे कि फर्जी 2 भी जल्द ही आएगी. अब राशि खन्ना, जिन्होंने शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी, ने कंफर्म किया है कि सीक्वल पर काम चल रहा है.
फर्जी 2 को लेकर राशि खन्ना ने दिया बड़ा अपडेट
राशि खन्ना ने न्यूज 18 संग बात करते हुए बताया, “सीक्वल जरूर बनेगा. राज-डीके अभी फिलहाल फर्जी 2 की स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं. उन्होंने ही मुझे यह डिटेल्स बताई थी. हालांकि काम कहां तक आगे बढ़ा, इसके बारे में तो सटीक जानकारी निर्देशक ही दे सकते हैं. हम बस उनके कॉल का इंतजार कर रहे हैं कि वे स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं और हम शूटिंग शुरू कर सकते हैं. मैं सच में फर्जी 2 के शूट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. उम्मीद है कि हम इस साल किसी समय इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.”
फर्जी ने राशि खन्ना को दिलाई पॉपुलैरिटी
‘थोली प्रेमा’ की तरह ही ‘फर्जी’ भी राशि के करियर में एक गेम-चेंजर साबित हुई, क्योंकि इसने उन्हें वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी दिलाई. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “हमें नहीं पता कि हमें क्या करना चाहिए और क्या काम कर रहा है. हम बस अंधेरे में तीर फेंक रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे निशाने पर लगें. पुष्पा 2 ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन की फिल्म थी. यह पूरी तरह से एक फॉर्मूलाबद्ध, व्यावसायिक फिल्म थी, लेकिन ऐसी कई अन्य फिल्में काम नहीं कर रही हैं.”
क्या है फर्जी की कहानी
राज एंड डीके की ओर से निर्मित और निर्देशित फर्जी में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसांद्रा और अमोल पालेकर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस शो से शाहिद और विजय ने डिजिटल डेब्यू किया. कहानी एक छोटे-मोटे ठग सनी (शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत) के जीवन पर आधारित है, जो भारत में आय असमानता से निराश है और अपने दादा के बड़े प्रिंटिंग प्रेस को चलाने के लिए मेहनत करता है. आर्थिक संघर्षों से उबरने के लिए वह अपने सबसे अच्छे दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) के साथ मिलकर नकली नोट बनाने का धंधा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










