Chiraiya: शूट से पहले प्रसन्ना बिष्ट के साथ हुआ गलत, बोलीं- उसी दर्द को किरदार में ढाला
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Apr 2026 3:15 PM
'चिरैया' पर प्रसन्ना बिष्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Chiraiya वेब सीरीज की एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने शूट के दौरान हुए अपने दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया. जानिए क्या हुआ और कैसे उन्होंने अपने दर्द को किरदार में ढाला.
Chiraiya: हाल ही में आई वेब सीरीज ‘चिरैया’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह कहानी ऐसे गंभीर मुद्दों पर बात करती है, जिनके बारे में लोग अक्सर खुलकर बात नहीं करते, जैसे मैरिटल रेप (शादी के बाद जबरदस्ती संबंध बनाना), गलत छूना (harassment) और लड़की की बात को नजरअंदाज करना (victim blaming).
इसी बीच, सीरीज की लीड एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ने एक चौंकाने वाली बात बताई है. उन्होंने कहा कि शूट से पहले उनके साथ भी कुछ बुरा हुआ था, जिसकी वजह से वह अपने किरदार को और अच्छे से समझ पाईं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था?
प्रसन्ना, जो इस सीरीज में पूजा नाम की एक नई शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं, ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया. उन्होंने Mid Day के साथ हुए इंटरव्यू में कहा कि यह शो मिलने से पहले उनके साथ कुछ बुरा हुआ था. इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान भी एक आदमी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया.
प्रसन्ना ने बताया कि उन्होंने उस प्रोजेक्ट में अपना पूरा दिल और मेहनत लगाई थी, लेकिन एक व्यक्ति ने अपनी हद पार कर दी. जब उन्होंने इस बारे में टीम को बताया, तो उन्हें लगा कि सब उनका साथ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उल्टा, लोगों ने उन्हें ही गलत बताना शुरू कर दिया और कहा कि वह सेट पर परेशानी पैदा कर रही हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने लिए आवाज उठाई.
उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से वह अपने किरदार को और अच्छे से समझ पाईं. जो उन्होंने खुद महसूस किया, वही उन्होंने अपने रोल में दिखाया.
किस सीन को करना सबसे मुश्किल था?
उन्होंने बताया कि सीरीज के कुछ सीन बहुत भारी और दुख देने वाले थे. खासकर वह सीन, जहां पूजा अपनी मां से मदद मांगती है, लेकिन उसकी मां उसे वापस उसी जगह जाने को कह देती है. यह सीन उनके दिल को छू गया क्योंकि असल जिंदगी में भी कई लड़कियों को घर से सपोर्ट नहीं मिलता.
क्यों जरूरी हैं ऐसी कहानियां?
ऐसी कहानियां लोगों को सच्चाई दिखाती हैं और समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं. प्रसन्ना कहती हैं कि अगर उनका थोड़ा सा दर्द किसी और को हिम्मत देता है, तो वह इसे बार-बार करने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










