Anil Kapoor 24 On OTT: जय सिंह राठौड़ बनकर फिर लौटे अनिल कपूर, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी '24'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Apr 2026 6:38 PM
अनिल कपूर 24 ओटीटी पर, फोटो- इंस्टाग्राम
Anil Kapoor 24 On OTT: अनिल कपूर की फेमस सीरीज ‘24’ अब JioHotstar पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. जानिए इसकी कहानी और क्या है खास.
Anil Kapoor 24 On OTT: अनिल कपूर की पॉपुलर स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘24’ अब OTT पर वापसी करने जा रही है. यह शो पहले टीवी पर आता था, लेकिन अब 24 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा. खास बात यह है कि इसके दोनों सीजन एक साथ आएंगे और हर शुक्रवार 8 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपने यह सीरीज पहले नहीं देखी है या इसकी कहानी भूल गए हैं, तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
यहां देखें 24 की अनाउंसमेंट वीडियो-
क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज में अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाते हैं, जो एक एंटी-टेररिस्ट यूनिट के ऑफिसर हैं. उनका काम होता है देश के प्रधानमंत्री बनने वाले नेता को आतंकियों से बचाना. इसके साथ ही उन्हें अपने परिवार को भी खतरे से बचाना पड़ता है.
पूरी कहानी एक ही दिन में घटती है, जिसमें हर मिनट बहुत जरूरी होता है और जरा सी गलती सब कुछ बदल सकती है.
कौन-कौन है सीरीज में?
इस सीरीज में अनिल कपूर के अलावा नील भूपालम, आशीष विद्यार्थी, टिस्का चोपड़ा, सपना पब्बी और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार नजर आते हैं.
शो की वापसी के बारे में क्या बोले अनिल कपूर?
अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने बहुत सारी एक्शन वाली फिल्में और शो किए हैं, लेकिन ‘24’ उनके लिए सबसे अलग और खास है. उन्होंने बताया कि इस शो में काम करते समय उन्हें हमेशा जल्दी-जल्दी और ध्यान से काम करना पड़ता था, जिससे यह और भी मजेदार बन गया.
अनिल कपूर ने यह भी कहा कि यह शो उनके दिल के बहुत करीब है और अब वह खुश हैं कि यह JioHotstar पर आ रहा है, ताकि लोग इसे फिर से देख सकें और मजा ले सकें.
क्यों खास है ‘24’?
‘24’ एक बहुत ही अलग तरह की थ्रिलर सीरीज है, जिसमें कहानी रियल टाइम में चलती है, यानी जो कहानी में हो रहा है, वही समय दर्शकों को भी दिखाया जाता है.
इसकी तेज कहानी, जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस ने इसे बाकी शोज से अलग बना दिया था. यही वजह है कि आज भी लोग इसे याद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Dacoit में Mrunal Thakur ने किया इम्प्रेस? अब OTT पर देखें उनकी बेस्ट फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










