Aashram में अदिति पोहनकर ने इंटीमेट सीन करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इम्तियाज सर ने एक बार कहा...

Aaditi Pohankar on intimate scenes in aashram
Aashram: अदिति पोहनकर को वेब सीरीज आश्रम की वजह से खूब लोकप्रियता मिली है. सीरीज में उन्होंने पम्मी पहलवान का किरदार निभाया है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सीरीज में इंटीमेट सीन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन की शूटिंग करते वक्त काफी केयरफुल रहना पड़ता है.
Aashram: एक्ट्रेस अदिति पोहनकर वेब सीरीज की दुनिया में एक चर्चित नाम बन चुकी हैं. वेब सीरीज ‘आश्रम’ में अदिति ने बेहद दमदार किरदार निभाया है. इस सीरीज में बॉबी देओल, चंदन रॉयल सान्याल ने भी अहम किरदार निभाया हैं. चंदन और बॉबी संग एक्ट्रेस ने कई इंटीमेट सीन भी दिए है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बतौर कलाकार, वह अपने किरदार की मांग को पूरी तरह समझती हैं और उसी के मुताबिक परफॉर्म करती हैं.
चंदन रॉयल सान्याल संग इंटीमेट सीन करने पर अदिति पोहनकर ने कही ये बात
अदिति पोहनकर ने जूम संग बातचीत में प्रकाश झा के वेब सीरीज आश्रम में चंदन रॉयल सान्याल संग इंटीमेट सीन करने पर कहा, उनके साथ इंटीमेट सीन करना आसान था क्योंकि हमने इस पर बात की थी. हमारी एक्टर वाइब्स है. ये एक कलेक्टिव वर्क है. इम्तियाज सर ने एक बार कहा कि औरत से ज्यादा आदमी इंटीमेट सीन को लेकर नर्वस होते हैं. उन्होंने मुझसे को-एक्टर्स का ध्यान रखने के लिए कहा था. चंदन के साथ काम करते वक्त मैंने कभी नहीं कहा कि वो ठीक हैं या सब सही है. शायद उन्होंने कहा होगा कि उन्होंने मुझे कंफर्टेबल फील कराया. उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम ठीक हो?’ इस तरह उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया. मैं सोच रही थी, ‘तुम ठीक हो?’ असल में वो खुद ज्यादा नर्वस थे.”
अदिति पोहनकर बोलीं- अगर हाथ यहां का वहां…
अदिति पोहनकर ने ये भी बताया कि एक्टर्स को इंटीमेट सीन की शूटिंग करते वक्त काफी केयरफुल रहना पड़ता है. एक्ट्रेस बताती है, अगर हाथ यहां का वहां भी चला गया तो गलती हो सकती है. उसे गलत भी समझा जा सकता है. एक लड़की, औरत और को-स्टार होने के नाते, ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने को-एक्टर का ध्यान रखूं.” अदिति के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो उनके पास फिलहाल तीम प्रोजेक्ट्स है. वह अपनी बहन के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसमें वह डायरेक्टर है.
यहां पढ़ें- Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










