Aashram 3: 'मैं पानी में डूब रही…' आश्रम 3 के इमोशनल सीन पर अदिति पोहनकर का खुलासा, कहा- वह मुझे छूने से…

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2025 11:35 AM

विज्ञापन

Aaditi Pohankar on intimate scenes in aashram

Aashram 3: वेब सीरीज आश्रम की पम्मी पहलवान यानी अदिति पोहनकर ने एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता को खोने का दर्द बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब मैं मुंबई आई थी और अगले दिन मेरे पिता चले गए.

विज्ञापन

Aashram 3: प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम ओटीटी पर सबसे लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी ने दर्शकों को होश उड़ा दिए. बॉबी देओल और अदिति पोहनकर अभिनीत इस सीरीज का सीजन 3 दूसरा पार्ट इसी साल फरवरी में रिलीज हुआ. अदिति पोहनकर इसमें पम्मी पहलवान का किरदार निभाती हैं और इस भूमिका की वदह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बात बताई.

‘आश्रम’ के इस सीन को शूट को करने वक्त रोने लगी थी अदिति पोहनकर

अदिति पोहनकर ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में अपने माता-पिता के निधन के बाद इससे कैसे डील किया, इसे लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगी, मुझे बहुत बुरा लगा, मैं पूरी तरह टूट गई थी. उसी दौरान मैं ‘आश्रम’ की शूटिंग कर रही थी. एक सीन में मुझे अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करना था और उस पल मुझे सच में ऐसा महसूस हुआ कि यह मेरी असली जिंदगी का एक हिस्सा है. मुझे पहले से ही पता था कि यह होने वाला है, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाई और रोती रही. सब लोग किनारे पर थे और मैं पानी में थी. मुझे लग रहा था कि मैं डूब रही हूं और मैं बस रोती ही जा रही थी. मेरे को-एक्टर ने मुझे देखा और कहा, ‘इसको कुछ हो रहा है बॉस और वह मुझे छूने से भी डर रहे थे.”

अदिति पोहनकर बोली- मैंने एक ब्रेक लिया और…

अदिति पोहनकर ने आगे कहा, जब मैं मुंबई आई थी और अगले दिन मेरे पिता चले गए. तो मैंने एक ब्रेक लिया और शोक मनाया. मैं रोई, मैंने उन्हें याद किया और फिर आगे बढ़ गई. मैं कोई सुपरमैन नहीं हूं कि अगले दिन मैं शूट करने चली जाऊंगी. मैं ऐसा नहीं कर सकती, मैंने वक्त लिया, समझा, सोचा कि यहां से आगे कैसे बढ़ें. गौरतलब है कि आश्रम का चौथा सीजन भी आने वाला है. इसकी कहानी बाबा निराला और उसके काले करतूत को लेकर है. बाबा निराला खुद को भगवान मानता है और अंधविश्वास फैलाता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola