International Women’s Day: महिला दिवस पर देखें ये दमदार फिल्में, कहानी ऐसी जो बदल देगी आपका नजरिया

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Mar 2024 3:46 PM

विज्ञापन

International Women's Day: 8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस खास दिन पर हम औरतों के बलिदान और उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हैं. आप ओटीटी पर कुछ फिल्में भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का स्पेशल डे है. अगर आप इस दिन को अपनी घर की औरतों के साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी ये फिल्में देखें.

क्वीन
International Women’s Day: फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें कंगना रनौत लीड रोल में है. क्वीन फिल्म रानी नाम की लडकी के बारे में है, जिसे उसकी शादी से ठीक पहले छोड़ दिया जाता है और वह अपने रिश्ते पर दुख जताते हुए अकेले ‘हनीमून’ पर पेरिस जाने का फैसला करती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

मैरी कॉम
यह भारत की मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म है. यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी. इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है. मैरी कॉम फिल्म का ट्रैक ‘जिद्दी है’ भी काफी चर्चित रहा था . ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

पिंक
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ताप्पसी पन्नू लीड रोल में है. इसमें अमिताभ बच्चन का एक दमदार डायलॉग है, जो कहते हैं, “जब एक महिला ना कहती है, तो इसका मतलब नहीं होता है,. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

राजी
यह एक जासूसी-थ्रिलर है. जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में है. फिल्म में एक अंडरकवर रॉ एजेंट है, जो जानकारी इकट्ठा करने के लिए दुश्मन के परिवार में शादी करती है. इस फिल्म ने साल की बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

थप्पड़
इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में है. यह फिल्म घरेलू हिंसा पर है. अमृता अपने पति के साथ रहती है और वह काफी खुश है, जब तक कि उसका पति उसे एक पार्टी में थप्पड़ नहीं मारता, जिसके बाद वह अपनी पूरी जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाती है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

डार्लिंग्स
यह फिल्म एक डार्क-कॉमेडी फिल्म है. मूवी में आलिया भट्ट ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

दंगल
इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में है. मूवी महावीर फोगाट और उनकी बेटियों बबिता फोगाट और संगीता फोगाट के बारे में है. महावीर फोगाट पूर्व, नेशनल लेवेल के पहलवान है, जो हमेशा से एक बेटे की चाह में जी रहा है. वो बेटा जो उसके लिए गोल्ड मेडल जीत कर ला सके. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

गंगूबाई काठियावाड़ी
इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक बॉलीवुड बायोपिक-ड्रामा फिल्म है. जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. इसकी कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

नीरजा
यह फिल्म नीरजा की जिंदगी पर आधारित है. एक फ्लाइट अटेंडेंट, जो 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 में चढ़ती है. उस फ्लाइट को आतंकवादी हाईजैक कर लेते है, तब नीरजा आतंकवादियों को यात्रियों पर हमला करने से रोकने के लिए अपनी जान खो देती है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Also Read- International Women’s Day 2024 पर यहां से तैयार करें एक से बढ़कर एक भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा समा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola