बॉलीवुड का ये स्टार कॉलेज के दिनों में करीना कपूर का बनाता था अटेंडेंस, कहता था- फिकर मत कर मैं हूं ना...
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Dec 2022 11:00 AM
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया कि वो और करीना कपूर खान एक ही कॉलेज में थे. करीना उनकी जूनियर थी. ऐसे में कभी-कभी जब बेबो कॉलेज नहीं जाती थी, तो वो उनकी अटेंडेंस बनाया करते थे.

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह और करीना एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. करीना से कुछ साल सीनियर थे. ऐसे में जब भी बेबो को अटेंडेंस को लेकर दिक्कत आती थी, तो वो उनकी मदद किया करते थे.

मैशेबल इंडिया के साथ बात करते हुए, विवेक ने कहा, “मुझे याद है करीना नई नई मेरे कॉलेज में आई थी. मैं बेबो से एक दो साल सीनियर था.

कॉलेज में बेबो को अटेंडेंस का प्रॉब्लम हो रहा था. जिसके बाद मैंने कहा कि फिकर मत कर मैं हूं ना. जिसके बाद मैंने बेबो की डिटेल्स निकाली और पूरा अटेंडेंस क्लियर करके ले आया”.

विवेक ओबेरॉय और करीना ने मणिरत्नम की ओर से निर्देशित युवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित उनकी एक साथ दूसरी फिल्म ओमकारा थी. दोनों की आखिरी फिल्म कुर्बान थी.

विवेक को हाल ही में सुनील शेट्टी के साथ राजनीतिक नाटक सीरीज धारावी बैंक में देखा गया था. शो का प्रीमियर विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर हुआ और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. वह अगली बार आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










