Viral Video: कोरियन पिता ने अपनाया भारतीय कल्चर, बच्चे के लिए गाया ‘चंदा है तू’, फैंस बोले- आज की सबसे प्यारी वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video of Korean Father
Viral Video of Korean Father

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कोरियन पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे के लिए हिंदी में लोरी गाते हुए दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन पिता अपने छोटे से बच्चे को सुलाने के लिए लता मंगेशकर का आइकॉनिक गाना ‘चंदा है तू’ गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को बच्चे की भारतीय मां नेहा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mylovefromkorea17 से शेयर किया है, जो यूजर्स से जमकर प्रतिक्रिया बटोर रहा है.

नेहा अरोड़ा के शेयर किए गए इस प्यारी सी वीडियो में कोरियन पिता अपने बेटे को कहते हैं ‘मेरे सुहान’ और फिर गाना शुरू करते हैं. इस दौरान बच्चा खुश होते हुए और खिलखिलाते हुए नजर आ रहा है. अब इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं. एक ने लिखा, ‘इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी वीडियो.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक कोरियन आदमी इस हिंदी लोरी को इतनी सही तरीके से कैसे गा सकता है? बहुत सारा प्यार जीजू.’ ऐसे ही कई प्यारे-प्यारे कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola