Viral News: Thalapathy 69 में इस खूखांर विलेन से होगी विजय की टक्कर, आखिरी फिल्म के लिए वसूली करोड़ों में फीस

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Sep 2024 2:40 PM

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Net Worth

Thalapathy 69: तलपति विजय अपने अंतिम प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद फिल्मों को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर की आखिरी फिल्म थलपति 69 होगी. जिसकी अनाउंसमेंट केवीएन प्रोडक्शंस ने की. साउथ एक्टर ने इस मूवी के लिए भारी-भरकम फीस ली है.

विज्ञापन

Thalapathy 69: तलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. अभी थियेटर्स में उनकी मूवी द GOAT धमाल मचा रही है. जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. अब राजनीति में जाने से पहले वह आखिरी बार एच विनोथ की ओर से निर्देशित थलपति 69 में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. अब कहा जा रहा है कि साउथ एक्टर ने इसे करने के लिए भारी-भरकम फीस वसूल की है.

थलपति 69 के लिए विजय ने फीस के तौर पर लिए कितने करोड़

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, तलपति विजय ने अपनी फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है. उनकी अगली और अंतिम फिल्म, थलपति 69 के लिए उन्होंने 275 करोड़ रुपये चार्ज किया है. इसके साथ ही वह शाहरुख खान और रजनीकांत को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं. हालांकि इसकी ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

थलपति विजय में ये एक्टर निभाएगा विलेन का किरदार

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय की आखिरी फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हुई है. उन्हें विलेन का किरदार निभाने के लिए अंतिम रूप दिया गया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कांगुवा में उनके प्रदर्शन के बाद दक्षिण में अभिनेता की लोकप्रियता निश्चित रूप से बढ़ी है.

कब रिलीज होगी तलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69

विजय की आखिरी फिल्म की बात करें तो, इसे थलपति 69 नाम दिया गया है और आज मेकर्स ने एक दमदार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. केवीएन प्रोडक्शंस ने एच विनोथ के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत के साथ तलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69 के लिए मंच तैयार किया है. यह फिल्म अक्टूबर 2025 में तमिल, तेलुगु और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भारतीय फिल्मों के इतिहास की गूंज बताएगी.

Also Read- The GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये हीरोइन थी पहली पसंद, विजय संग नहीं बनी जोड़ी

Also Read- Thalapathy 69 होगी विजय की आखिरी फिल्म, फैंस बोले- The GOAT के बाद सुपरस्टार को लास्ट बार…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola