Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, कहानी को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

Thalapathy 69
Thalapathy 69: तलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं. अब एक्टर ने राजनीति में जाने से पहले अपनी आखिरी फिल्म ‘थलपति 69’ की घोषणा की है. ये फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है.
Thalapathy 69: तमिल सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार तलपति विजय राजनीति में कदम रखने से पहले एक आखिरी बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जी हां आपने सही पढ़ा. ‘थलपति 69’ एक्टर की आखिरी मूवी होगी. आज केवीएन प्रोडक्शंस ने ऑफिशियल तौर पर इसकी अनाउंसमेंट की है. वहीं ये पॉपुलर फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस विजय को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
तलपति विजय की फिल्म कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर को फिल्म के लिए संगीत देने की घोषणा की गई है और यह फिल्म विजय के साथ संगीतकार की पांचवीं फिल्म है. ‘थलपति 69’ पोस्टर में टैगलाइन लोकतंत्र के मश��ल वाहक जल्द ही आ रहे हैं लिखा हुआ है, जो फिल्म की कहानी के बारे में एक गुप्त संदेश देती है. विजय की आखिरी फिल्म को अक्टूबर 2025 में रिलीज करने की योजना है.
केवीएन प्रोडक्शंस ने क्या किया अनाउंस
एक्स पर केवीएन प्रोडक्शंस ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम अपनी पहली तमिल फिल्म, #Talapathy69 का अनावरण करने के लिए रोमांचित हैं, जो शानदार #HVinoth की ओर से निर्देशित है और रॉकस्टार @anirudhofficial की संगीत प्रतिभा को प्रदर्शित करती है. हम महान #Talapathi @actorvijay के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं. लोकतंत्र के मशाल वाहक अक्टूबर 2025 में आने वाले हैं.
थलपति 69 को लेकर फैंस ने किया कैसा कमेंट
ऑफिशियल लॉन्च से पहले, ‘थलपति 69‘ के निर्माताओं ने एक वीडियो सेयर किया था, जिसमें तलपति की फिल्मी जर्नी को दिखाया गया. फैंस इसे देखकर इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”The GOAT के बाद अपने किंग को लास्ट बार देखना इमोशनल होगा.” एक दूसरे यूजर ने कहा, ”ये फिल्म वाकई में कॉलीवुड फिल्म के रूप में इतिहास बनाएगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”थलापति 69 के बारे में ज्यादा अपडेट्स चाहिए… स्टारकास्ट कौन होंगे और विलेन की भूमिका में कौन सा स्टार नजर आएगा.”
Also Read- The GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये हीरोइन थी पहली पसंद, विजय संग नहीं बनी जोड़ी
Also Read- Thalapathy 69 होगी विजय की आखिरी फिल्म, फैंस बोले- The GOAT के बाद सुपरस्टार को लास्ट बार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










