The GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये हीरोइन थी पहली पसंद, विजय संग नहीं बनी जोड़ी

Updated:
विज्ञापन

GOAT Box Office Collection

The GOAT: वेंकट प्रभु की ओर से निर्दशित फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​GOAT में तलपति विजय की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मूवी के लिए स्नेहा मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी.

विज्ञापन

The GOAT: तलपति विजय और वेंकट प्रभु की हालिया रिलीज, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​GOAT, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है. फिल्म ने भारत में पहले दिन 44 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन 8वें दिन तक यह घटकर 6 करोड़ रुपये हो गई. नेटिजन्स और क्रिटिक्स की अद्भुत प्रतिक्रिया के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई. हालांकि, कलेक्शन के अलावा अब ये मूवी एक और वजह से चर्चा में है. वो है फिल्म की लीडिंग लेडी. यह तो सबको पता है कि फिल्म में विजय की पत्नी की भूमिका स्नेहा ने निभाई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्देशक वेंकट प्रभु की पहली पसंद कोई और अभिनेत्री थी.

विज्ञापन

GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

123 तेलुगु के अनुसार, वेंकट प्रभु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने विजय की पत्नी की भूमिका के लिए नयनतारा से संपर्क किया था, लेकिन बाद में वह स्नेहा के साथ आगे बढ़ गए. उन्होंने लेडी सुपरस्टार के बोर्ड में न आने की वजह के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह खुलासा किया कि नयनतारा ने फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्हें फोन किया था. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को फिल्म बहुत पसंद आई और वह स्नेहा के काम की तारीफ भी कर रही थी. प्रभु ने कहा कि नयनतारा की राय थी कि स्नेहा से बेहतर वह भूमिका कोई नहीं कर सकता था.

GOAT ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, GOAT ने अपने पहले वीक में भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल 170.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जहां फिल्म तमिल केंद्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं हिंदी और तेलुगु का कलेक्शन निराशाजनक है. मूवी ने 8वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 177.75 हो गया. वाकेंड में ये आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.

GOAT फिल्म में क्या है खास और कौन से स्टारकास्ट मचा रहे हैं धमाल

विजय के अलावा, कलाकारों में प्रशांत, स्नेहा, प्रभुदेवा, वैभव, अजमल अमीर, मोहन, अजय राज, अरविंद आकाश, लैला, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, स्नेहा, युगेंद्रन, प्रेमगी अमरेन और वीटीवी गणेश शामिल हैं. ट्रेलर में विजय ने अपने एक्शन से भरपूर अवतार से अपने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. इसने विजय को एक फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया, जिसने अपने करियर में 65 से अधिक सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है. फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह एक पिता के साथ-साथ उनके बेटे का किरदार भी निभा रहे हैं.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें 7 दिनों का कलेक्शन

Also Read- The GOAT Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई तलपति विजय की फिल्म, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

123 तेलुगु के अनुसार, वेंकट प्रभु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने विजय की पत्नी की भूमिका के लिए नयनतारा से संपर्क किया था, लेकिन बाद में वह स्नेहा के साथ आगे बढ़ गए. उन्होंने लेडी सुपरस्टार के बोर्ड में न आने की वजह के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह खुलासा किया कि नयनतारा ने फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्हें फोन किया था. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को फिल्म बहुत पसंद आई और वह स्नेहा के काम की तारीफ भी कर रही थी. प्रभु ने कहा कि नयनतारा की राय थी कि स्नेहा से बेहतर वह भूमिका कोई नहीं कर सकता था.