The GOAT Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई तलपति विजय की फिल्म, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Sep 2024 6:43 AM

विज्ञापन

The GOAT Box Office Collection Day 8: तलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की हालिया रिलीज, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​GOAT, बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा किया. आइये जानते हैं 8वें दिन इसके कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

The GOAT Box Office Collection Day 8: तलपति विजय स्टारर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 4 दिनों के भीतर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में अच्छी रफ्तार बरकरार रखी, लेकिन अब यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े पाने के लिए संघर्ष कर रही है. स्पाई थ्रिलर मूवी में विजय दोहरी भूमिका में है. वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित, फिल्म में एमएस धोनी का कैमियो भी है.

तलपति विजय की फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की

सैकनिल्क के मुताबिक, तलपति विजय की GOAT ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक 8वें दिन यानी 12 सितंबर को 6.50 करोड़ रुपये कमाए. अब, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का कुल कलेक्शन 177.75 करोड़ रुपये है. 11 सितंबर को, GOAT की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई और इसने एक हफ्ते में 170.75 करोड़ रुपये कमाए.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में स्टार्स ने निभाया है कौन सा रोल

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) में विजय ‘गांधी’ और ‘जीवन’ के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हैं. सहायक कलाकारों में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन और जयराम शामिल हैं. स्नेहा ने गांधी की पत्नी और जीवन की मां की भूमिका निभाई है, जबकि लैला एक डॉक्टर के रूप में दिखाई दे रही हैं. वैभव ने जीवन के दोस्त की भूमिका निभाई है. अतिरिक्त कलाकारों में युगेंद्रन, पार्वती नायर, वीटीवी गणेश, अरविंद आकाश, अजय राज, कोमल शर्मा, अब्युक्था मणिकंदन, अंजना कीर्ति, दिलीपन, गंजा करुप्पु, टी. शिवा और इरफान जैनी शामिल हैं.

क्यों हिंदी में नहीं चली तलपति विजय की GOAT

हाल ही में, वेंकट प्रभू ने इस बारे में बात की कि द GOAT ने तेलुगु और हिंदी में काम क्यों नहीं किया. एक्स पर फैंस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “क्लामैंक्स सीन में चेन्नई सुपर किंग्स की क्लिप्स हैं, इसकी वजह से मुंबई इंडियंस (एमआई) और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के फैंस मुझे ट्रोल करते हैं. हम सभी सीएसके फैन हैं, यह हमारे खून में है और हम इससे इनकार नहीं कर सकते. शायद, सीएसके कनेक्शन के कारण ही यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई.”

Read Also- The GOAT Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

Read Also- The GOAT: डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एमएस धोनी के सीन ने…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola