Kapil Sharma का Akshay Kumar को ताना, कहा- मेरे जैसे छोटे लोगों के ऐड भी छीन लेते हैं

The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने आएंगे.
मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) का प्रमोशन करने आएंगे. इस दौरान सूर्यवंशी की पूरी टीम कपिल के शो पर खूब एंजॉय करती है. इस बीच कपिल अक्षय कुमार से उनका ऐड उनसे छीनने के लिए ताना मारते है. कपिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है.
इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. कपिल ने कहा, ‘मेरे जैसा कोई आदमी छोटी-मोटी ऐड कर रहा हो तो उसका ऐड भी छीन लेते हैं ये. मैंने एक प्रोडक्ट की ऐड की थी, तो मैंने सोचा यार बड़ी चल रही है ये हिट है. अगले साल मुझे ये फिर से बुलाएंगे, लेकिन अगली साल देखा तो यह यमराज वाला टोपा पहनकर कह रहे कि अपनी पॉलिसी करवाइये. मैंने सोचा कि यार ये क्या.’ यह बात सुन कर अक्षय उन्हें तकिया फेंक कर मारते हैं.
इसके अलावा कपिल शर्मा ने रोहित शेट्टी से अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘रोहित सर ने अजय देवगन साहब के साथ सिंघम बनाई, रणवीर सिंह के साथ सिंबा बनाई. अब अक्षय सर के साथ सूर्यवंशी बनाई है. तो सर ऐसी कौनसी चीज थी जो सिंघम और सिंबा नहीं कर पाए जो आप अक्षय सर को लेकर आए हो सूर्यवंशी में.’ इस पर रोहित शेट्टी जवाब देते हैं, ‘आप फिल्म देखो, आपको पता चलेगा.’
बता दें कि अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ जहां 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




