VIDEO: कोरोना ने बढ़ायी सोनम कपूर और उनकी सास की बीच दूरी, कुछ इस तरह से दोनों कर रहे बात
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2020 2:33 PM
Sonam Kapoor- अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच घर पर आइसोलेशन में खिड़की के जरिये अपनी सास से बात कर रहीं सोनम का वीडियो शेयर किया है.
मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच घर पर आइसोलेशन में खिड़की के जरिये अपनी सास से बात कर रहीं सोनम का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनम अपनी सास प्रिया आहूजा से खिड़की से बात करती हुई दिख रही हैं.
सोनम कपूर का यह वीडियो उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर शेयक किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘क्वॉरंटीन टाइम्स. इसमें आनंद की मां खिड़की के बाहर खड़ी दिख रही हैं. वीडियो में सोनम अपनी सास प्रिया आहूजा से बड़े यूनीक तरीके से बात करती नजर आ रही हैं. सोनम अपने घर की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर हैं और खिड़की से झांक रही हैं. उनकी सास ग्राउंड फ्लोर पर हैं और दोनों बात करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो उनके फैंस के दिलों को छू रहा है.
दरअसल, सोनम और उनके पति हाल में ही लंदन से लौटे हैं. इस दौरान सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की एयरपोर्ट पर जांच हुई. जिसके बाद सोनम ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके. इसके साथ ही सोनम ने भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ भी की थी.
बता दें कि एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाहर से कोई संक्रमित होकर तो नहीं आ रहा है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दुलकर सलमान उनके साथ थे. उनके अलावा संजय कपूर और सिंकदर खेर ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










