पॉपुलर प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Feb 2023 3:39 PM

विज्ञापन

Veteran Singer Vani Jayaram Passes Away: मशहूर प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है. वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं. उनके निधन की खबर सुन सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके माथे पर चोट थी. वाणी जयरामवह 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

Veteran Singer Vani Jayaram Passes Away: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम, जिन्हें हाल ही में भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करने की घोषणा की गई थी, का निधन हो गया है. गायिका का चेन्नई में हैडोस रोड, नुंगमबक्कम में उनके घर पर निधन हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके माथे पर चोट थी. वाणी जयरामवह 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म जगत में शोक का मौहोल है. इधर तमिलनाडु पुलिस कर्मी गायिका के आवास पर पहुंचे, जिनका चेन्नई में उनके आवास पर निधन हो गया.

पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

वाणी जयराम ने विभिन्न उद्योगों के कुछ सबसे बड़े संगीतकारों के साथ सहयोग किया और सदाबहार चार्टबस्टर्स दिए. प्रतिभाशाली गायिका के पास तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और उड़िया में कई गाने हैं. उन्होंने देश और दुनिया भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया है. उल्लेखनीय है कि उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है. उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं. वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में 50 साल पूरे किए हैं और 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं. उन्होंने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन सहित अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया है.


8 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं वीणा

वाणी का जन्म तमिलनाडु के वेल्लोर में कलैवनी के रूप में हुआ था. उनके माता-पिता दुरईसामी अयंगर-पद्मावती, जो रंगा रामुनाजा अयंगर के अधीन प्रशिक्षित थे. वाणी कौो कदलूर श्रीनिवास अयंगर, टी. आर. बालासुब्रमण्यम और आर. एस. मणि के मार्गदर्शन में एक सिंगिंग की क्लास दी गई थी. 8 साल की उम्र में, उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो, मद्रास में अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन दिया. वाणी को फिल्म गुड्डी (1971) से सफलता मिली. देसाई ने वाणी को फिल्म में तीन गाने रिकॉर्ड करने की पेशकश की, जिसमें जया बच्चन की मुख्य भूमिका वाला गाना “बोले रे पापिहारा” एक टॉक-ऑफ-द-टाउन गीत बन गया और उसे तुरंत पहचान मिली.

Also Read: सुर्ख लाल जोड़ा हो या फिर ऑफ व्हाइट ब्राइडल लहंगा, हर लुक में कहर ढाती हैं कियारा आडवाणी, PHOTOS

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola