इस वजह से वीणा कपूर के बेटे ने की अपनी मां की बेरहमी से हत्या, यहां जानिए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Veena Kapoor death: एक्ट्रेस वीणा कपूर की खबर जानकर टीवी जगत पूरा हिल गया है. वीणा के अपने बेटे सचिन ने मार डाला. एक बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. इस खबर को जानने के बाद से ही हर कोई शॉक्ड है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस वीणा कपूर की खबर जानकर टीवी जगत पूरा हिल गया है. वीणा के अपने बेटे सचिन ने मार डाला. एक बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. इस खबर को जानने के बाद से ही हर कोई शॉक्ड है. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एक बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

विज्ञापन
undefined

वीणा कपूर को उसके बेटे सचिन ने बेसबॉल के बल्ले से बेरहमी से मार डाला. उनकी उम्र 74 साल थी और उन्होंने कुछ सीरियल्स में काम किया था. सचिन ने उनकी हत्या संपत्ति को लेकर किया और बाद में शव को माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया.

undefined

सचिन ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि वीणा कपूर का शव अभी तक नहीं मिला है. वीना ने 2019 में बॉम्बे एचसी में एक मुकदमा भी दायर किया था, जिसमें उसे फ्लैट में प्रवेश करने से रोकने का आदेश दिया गया था. सचिन उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.

undefined

वीणा का 43 वर्षीय बेटा सचिन बेरोजगार था. दूसरी वजह उसकी नजर एक्ट्रेस के फ्लैट पर थी. वीणा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि सचिन उसके फ्लैट को खाली करने के लिए उसे परेशान करता था.

undefined

उसके क्रूरता के कृत्यों के कारण उसने सचिन को अपने बेटे के रूप में डिसओन कर दिया था उसके प्रवेश पर रोक लगाना चाहती थी. बता दें कि वीणा के यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola