ePaper

Urfi Javed Photo: उर्फी जावेद ने सेल्फी लेने के लिए फैंस से मांगे पैसे, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Updated at : 06 May 2022 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Urfi Javed Photo: उर्फी जावेद ने सेल्फी लेने के लिए फैंस से मांगे पैसे, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Urfi Javed Photos: उर्फी जावेद का एक एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस फैंस से सेल्फी लेने के लिए पैसे मांगती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी अतरंगी कपड़ों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती है. उनके फैशन सेंस के लिए कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन उर्फी को इस सब बातों से फर्क नहीं पड़ता है. वह अक्सर अपने स्टाइलिश लुक में दिखाई देती है. अब उर्फी का एक एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्फी जावेद का एयरपोर्ट वीडियो वायरल

उर्फी जावेद हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई. इस दौरान उर्फी ने काफी स्टाइलिश लुक चुना. उन्होंने पर्पल कलर के पैंट्स और टॉप पहन रखा था. जिसके साथ ही हील्स कैरी किया हुआ था. उर्फी को देखकर कई सारे लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाते दिखाई दिए. उन में से एक फैन ने पहली सेल्फी क्लिक करवाई, बाद में जब दूसरी फोटो की मांग की तो अदाकारा ने कहा कि पहली सेल्फी फ्री में लेती हूं और दूसरी सेल्फी के लिए चार्ज करती हूं. इसके बाद उर्फी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी.

https://www.instagram.com/p/CdLQEzeq15T/
फैंस वीडियो में जमकर कर रहे कमेंट

उर्फी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “एयरपोर्ट वीमेन..हमेशी की तरह डैसिंग लग रही है”. दूसरे ने लिखा “ये रोज एयरपोर्ट आती हैं लेकिन जाती कहां हैं…. फोटो क्लिक करके वापस घर?…. lol”. एक अन्य ने लिखा, “वह बहुत अच्छी लग रही हैं, उनका स्टाइल पसंद हैं”. कई लोगों ने कमेंट में दिल वाली एमोजी दी तो कई लोगों ने हंसने वाले एमोजी भेजा.

Also Read: उर्फी जावेद की पहली कमाई कितनी थी? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
उर्फी इन सीरियल्स में आई है नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया हैं. उर्फी ने बड़े भईया की दुल्हनिया में अन्वि बनकर काम किया था, मेरी दुर्गा में वह आरती के रूप में भी नजर आई थीं, ऑल्ट बालाजी में पंच बीट सीजन 2, स्टार प्लस में चन्द्र नंदिनी में वह दिखी थी. साल 2020 में, उर्फी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया के रूप में दिखाई दी. बाद में वह कसौटी जिन्दगी की में तनीषा चक्रवर्ती की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola