'रोज एयरपोर्ट क्यों जाती हो?' ऐसा पूछने वालों को Uorfi Javed ने दिया करारा जवाब, 'अनुपमा' से है कनेक्शन!

उर्फी जावेद ने अब अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्हें एक्ट्रेस के बार-बार एयरपोर्ट जाने से परेशानी होती है.
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Uorfi Javed) कभी अपने अजीबोगरीब तो कभी बोल्ड फैशन आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अभिनेत्री की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और अक्सर उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया जाता है. ऐसे में अक्सर एयरपोर्ट पर इतनी बार आने के लिए उन्हें अक्सर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है. उर्फी जावेद ने अब अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्हें एक्ट्रेस के बार-बार एयरपोर्ट जाने से परेशानी होती है.
इस वीडियो में उर्फी जावेद को सीरियल अनुपमा के एक डायलॉग पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है. वो कहती नजर आ रही हैं, “अगर मैं घूमती हूं, सफर करती हूं, डांस करती हूं, गाती हूं, हंसती हूं, खेलती हूं, अकेले या किसी और के साथ बाहर जाती हूं, तो इसकी परवाह क्यों!” इस वीडियो में कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा, “आप को क्या है” भाई?. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CfbQTGglv-h/
बता दें कि, इस साल की शुरुआत में कश्मीरा शाह ने भी उर्फी जावेद का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्हें टिकट खरीदने के बाद ही एयरपोर्ट जाना चाहिए, न कि केवल तसवीरें क्लिक करने के लिए. कश्मीरा ने कहा था, “उर्फी को मेरा मैसेज दो, टिकट खरीदने के बाद ही एयरपोर्ट पर जाओ. आप वहां जाते हो, तसवीरें क्लिक कराते हो और फिर वापस अपनी कार में आकर बैठ जाते हो. यह अच्छा नहीं लगता. भारत में बहुत से लोगों के पास फोन नहीं है फिर भी वो मुझे जानते हैं.”
उर्फी जावेद कश्मीरा शाह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, “आपने जो बयान दिया है, कोई एक सही बात तो लिखें. वह कहती है कि मैं इंस्टाग्राम पर फेमस हूं और रीयल लाईफ में नहीं. आप तो दोनों में ही नहीं हो, तो क्या फायदा.”
Also Read: TRP Report: इस हफ्ते टॉप 5 में इन दस सीरियल्स ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, देखें लिस्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्फी जावेद को आखिरी बार एक म्यूजिक वीडियो में सिंगर प्रेमी कुंवर के साथ देखा गया था. इसके अलावा उर्फी ने पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था लेकिन वह शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं. बता दें कि उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा, बेपनाह और पंच बीट सीजन 2 सहित कई टेलीविजन शो में भी काम किया है. उन्होंने कुछ समय के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अभिनय किया और बाद में कसौटी जिंदगी की 2 में तनीषा चक्रवर्ती के किरदार में दिखीं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




