तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में उर्फी जावेद ने किया शीजान खान को किया सपोर्ट, उसने धोखा दिया होगा, लेकिन...

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Dec 2022 10:13 AM

विज्ञापन

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में अब उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि शीजान खान ने जरूर तुनिशा को धोखा दिया हो, लेकिन उसे उसकी मौत के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.

विज्ञापन

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस लगातार शीजान खान से पूछताछ कर रही है. हालांकि शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. वह बातों को लगातार घुमा रहा है. अब इस मामले में टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने लड़कियों से कहा है कि वे किसी के लिए अपनी कीमती जान न दें. बता दें कि तुनिशा और शीजान अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में एक साथ काम कर रहे थे. एक्ट्रेस ने बीते शनिवार को इसी शो के सेट पर आत्महत्या कर ली.

उर्फी जावेद का रिएक्शन

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एख पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “तुनिशा के मामले में मेरे 2 सेंट, हां वह गलत हो सकता है, हो सकता है कि उसने तुनिशा के साथ धोखा किया हो, लेकिन हम उसे उसकी मौत के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते. आप बिल्कुल किसी को अपने साथ नहीं रख सकते जो आपके साथ नहीं रहना चाहता… लड़कियां कोई नहीं….मैं फिर से दोहराती हूं, किसी के लिए अपनी कीमती जीवन नहीं देनी है, कोई इसके लायक नहीं है. कभी-कभी यह दुनिया के अंत की तरह लग सकता है, लेकिन मुझ पर विश्वास करें कि यह नहीं है. उन लोगों के बारे में सोचें जो आपसे प्यार करते हैं या बस कोशिश करें अपने आप को थोड़ा और कठिन प्यार करो. अपने हीरो खुद बनो. कृपया थोड़ा समय दें. आत्महत्या के बाद भी दुख खत्म नहीं होता, जो पीछे रह जाते हैं वे और भी अधिक पीड़ित होते हैं.”

undefined
तुनिशा की मां ने लगाये ये आरोप

महाराष्ट्र की वालिव पुलिस ने तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा, उनके चाचा पवन शर्मा और उनके ड्राइवर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है. वालिव पुलिस ने कहा कि शीजान खान जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहा था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो आईफोन सहित तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस ने कहा कि शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज भी मिले हैं. दावा किया कि तुनिशा की मौत के दिन शीजान ने अपनी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ के साथ दो घंटे तक बात की. तुनिशा की मां ने पहले शीजान पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था. महाराष्ट्र की एक अदालत ने शीजान खान की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है.

Also Read: शीजान खान ने व्हाट्सएप चैट से डिलीट किए थे सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज, पता लगाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola