Tunisha Sharma: तुनिशा की मां का खुलासा, कहा- शीनाज ने मेरी बेटी को धोखा दिया, कई लड़कियों से करता था बात

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Dec 2022 2:20 PM

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मां वनिता ने कहा कि शीजान ने मेरी बेटी को धोखा दिया है. वह तुनिशा के साथ-साथ कई और लड़कियों से भी बात करता था. शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (23 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली. उनके निधन से हर कोई सदमे में है. पुलिस ने मामले में तुनिशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री की मां लगातार शीजान पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. अब उन्होंने कहा कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, वह मेरी बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी कई और लड़की के साथ बात किया करता था. शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए.

अलग घर्म के चलते किया ब्रेकअप

तुनिशा मामले में पुलिस लगातार शीजान खान से पूछताछ कर रही है. अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान ने अपने प्रारंभिक बयान में खुलासा किया कि वह तुनिशा के साथ रिश्ते में थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया, क्योंकि वे दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे और यहां तक कि उनकी उम्र में भी काफी अंतर था. परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि तुनिशा शीजान की वजह से डिप्रेशन में थी. उन्हें एक बार पैनिक अटैक भी आया था. जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह कथित तौर पर दोहराती रहीं, “शीजान ने मेरे साथ गलत किया. शीजान ने मुझे धोखा दिया.”


Also Read: Tunisha Sharma केस में आया नया मोड़, शीजान खान की मां बोली- मेरा बेटा उसे बच्चे की तरह प्यार करता था…
शीजान की मां ने कही ये बात

इधर शीजान खान की मां ने कहा कि सच्चाई की जीत होगी. वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. मीडिया के और भी सवाल थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक उथल-पुथल में थी. उन्होंने कहा कि तुनिषा शर्मा बहुत प्यारी लड़की थी. वह इन-दिनों डिप्रेशन में चली गई थी, मेरा बेटा उसको अपने बच्चे की तरह प्यार करता था. गौरतलब है कि तुनिषा बाल कलाकार थीं. उन्होंने कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा की. तुनिशा ने फिल्म फितूर के साथ अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी. तुनिषा शर्मा ने कई टेलीविजन सीरियल में काम किया. अली बाबा दास्तान ए काबुल उनका आखिरी शो था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola