Tum Se Tum Tak: नियम तोड़कर आर्या ने अनु से की मुलाकात, सीक्रेट एंट्री ने किया हैरान

Updated at : 30 Mar 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Tum Se Tum Tak

तुम से तुम तक टीवी सीरियल

Tum Se Tum Tak: 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु के बीच छुपकर मिलने की कोशिश दिखेगी. नियमों के बीच उनका प्यार और भी मजबूत नजर आएगा, लेकिन कहानी में एक नया ट्विस्ट आनेवाला है, जो सबकुछ बदल सकता है.

विज्ञापन

Tum Se Tum Tak: ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में रोमांस के साथ हल्का सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. आर्या, गायत्री के बनाए नियमों को मानने के बजाय अनु से मिलने का रास्ता ढूंढता है. वहीं अनु भी उससे दूर रहकर उदास नजर आती है, जिससे कहानी और इमोशनल हो जाती है. आइए आपको आगे की कहानी बताते हैं.

गायत्री की शर्त बनी परेशानी

गायत्री झेंडे से साफ कह देती है कि जब तक अनु के माता-पिता घर नहीं लौटते, तब तक आर्या उससे नहीं मिलेगा. झेंडे आर्या से कहता है कि मां ने कहा है कि जबतक अनु के मम्मी पापा नहीं आ जाते आपको अनु से दूर रखूं. उन्होंने यह जिम्मेदारी मुझे दी है. अब झेंडे हर समय आर्या पर नजर रखता है. इससे आर्या को काफी परेशानी होती है, लेकिन झेंडे अपने काम में कोई ढील नहीं देता है.

फोन पर हुई बात

जब मिलना संभव नहीं होता, तो आर्या अनु को फोन करता है. दोनों की बातों में उदासी साफ झलकती है. अनु बताती है कि उससे दूर रहना उसे अच्छा नहीं लग रहा, और आर्या भी उसे खुश करने की कोशिश करता है.

आर्या अनु को देगा सरप्राइज एंट्री

आर्या हार नहीं मानता और अनु से मिलने के लिए एक सीक्रेट प्लान बनाता है. वह सीधे नहीं बताता, बल्कि इशारों में उसे गाना का एक लाइन छुप-छुप के चारी से चोरी गाकर हिंट देता है. दूसरी तरफ, अनु घर में अकेली होती है और अचानक लाइट कट जाती है और माहौल थोड़ा डरावना हो जाता है. अनु हाथ में मोमबती लिए काफी डरी नजर आती है और कहती है कौन है, तभी अचानक आर्या वहां पहुंच जाता है, जिससे अनु पहले डर जाती है फिर खुश हो जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह छुपा हुआ मिलना किसी को पता चलता है या नहीं, और इससे उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं.

यह भी पढ़ें: Tum se Tum Tak: आर्या-अनु के रिश्ते में बढ़ी नजदीकियां, घर पहुंचते ही परिवार को सुनने पड़े ताने

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola