Tum se Tum Tak: आर्या-अनु के रिश्ते में बढ़ी नजदीकियां, घर पहुंचते ही परिवार को सुनने पड़े ताने

तुम से तुम तक
Tum se Tum Tak: टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में अनु और आर्या के लाइफ में जहां एक तरफ प्यार और खुशी दिखेगी, वहीं दूसरी तरफ समाज के ताने नई मुश्किलें खड़ी करते नजर आएंगे.
Tum Se Tum Tak: जी टीवी का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आज के एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेकर आएगा. एक तरफ आर्या और अनु के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखेंगी, तो दूसरी तरफ अनु के परिवार को लोगों की बातें सुननी पड़ेंगी. अब दिन पर दिन कहानी और दिलचस्प होती जा रही है.
आर्या ने अनु को कहा शुक्रिया
एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्या, अनु और उसके माता-पिता को घर छोड़ने आता है. जब गोपाल और पुष्पा आगे चले जाते हैं, तब आर्या अनु से बात करता है. वह हर्ष के लिए अनु का धन्यवाद करता है और कहता है कि वह खुद भी हर्ष में इतना बदलाव नहीं ला पाया. अनु इस बात को हल्के में लेती है और कहती है कि उसने जो किया, अपने परिवार के लिए किया है. वह ज्यादा बात नहीं बढ़ाती है और इसके बाद दोनों के बीच एक प्यारा सा पल देखने को मिलता है, जो उनके रिश्ते को और मजबूत दिखाता है.
घर पहुंचते ही पड़ोसियों ने सुनाया ताना
जैसे ही गोपाल और पुष्पा यानी अनु के मम्मी पापा घर पहुंचते हैं, पड़ोसी उन्हें बातें सुनाने लगते हैं. वे अनु की शादी को लेकर सवाल उठाते हैं और तरह-तरह की बातें करते हैं. पड़ोसी कहते हैं कि उनके पास बेटा नहीं है, इसलिए वे दामाद पर निर्भर रहेंगे. ये बातें गोपाल और पुष्पा को बुरी लगती हैं, लेकिन वे कुछ नहीं कहते है.
परिवार ने लिया मजबूत फैसला
इतनी बातें सुनने के बाद भी गोपाल और पुष्पा शांत रहते है. वे किसी से बहस नहीं करते और अपनी बेटी के साथ खड़े रहते हैं. उनके लिए अनु की खुशी सबसे ज्यादा जरूरी है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ये बातें नई परेशानी बनेंगी या अनु का परिवार सब संभाल लेगा.
यह भी पढ़ें: YRKKH: अरमान-अभीरा ने बेनकाब किया दूल्हे का असली चेहरा, मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




