Tum Se Tum Tak: सैंडल से लड़खड़ाई अनु, पैनल ने किया रिजेक्ट, क्या गायत्री देगी साथ?

तुम से तुम तक
Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में अनु की मेहनत के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ता है, लेकिन गायत्री का सपोर्ट उसे हिम्मत देता है.
Tum Se Tum Tak: जी टीवी का पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ में इन दिनों ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो का अगला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है, जहां अनु एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करती नजर आएगी. वह हर टास्क में अपनी पूरी कोशिश करती है, लेकिन हालात उसके खिलाफ जाते दिखते हैं. इस बीच कुछ ऐसे पल भी आते हैं, जो दिल को छू जाते हैं और कहानी में नया मोड़ आ जाता है.
अनु को लगातार मिल रहा प्रेसर
एपिसोड की शुरुआत में ही अनु चॉपस्टिक वाले टास्क में मुश्किलों का सामना करती दिखती है. वह कोशिश तो करती है, लेकिन उतनी आसानी से सफल नहीं हो पाती. इस बीच मानसी बिना उसे संभलने का समय दिए अगला टास्क दे देती है. इससे साफ लगने लगता है कि अनु को खुद को साबित करने का सही मौका नहीं मिल रहा है.
हील्स में लड़खड़ाई अनु एक गलती पड़ी भारी
इसके बाद अनु हिम्मत करके हील्स पहनकर चलने की कोशिश करती है. कुछ पल के लिए लगता है कि वह संभाल लेगी, लेकिन अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा जाती है. बस यही एक पल उसके लिए भारी पड़ जाता है.
पैनल ने कर दिया फेल
अनु की इस छोटी सी गलती के बाद हर्ष, मीरा और मानसी तुरंत फैसला सुना देते हैं नीचा दिखाने के लिए कहते हैं कि मुझे नहीं पसंद आया मेरी तरफ से ना है. उन दोनों के बाद हर्षवर्धन भी तुरंत ना बोल देता है. कि वह टेस्ट में फेल हो गई है. उसकी मेहनत और कोशिश को नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऊपर से मानसी के ताने उसे और भी दुखी कर देते हैं, जिससे यह फैसला और ज्यादा मुश्किल लगता है.
गायत्री ने दिया अनु का साथ
एक इमोशनल सीन में गायत्री अनु को गले लगाकर उसे हिम्मत देती है. वह साफ कहती है कि उसके लिए अनु ही परफेक्ट है और वही इस परिवार की बहू बनने के लायक है. यह पल अनु के लिए बहुत खास बन जाता है और उसे अंदर से मजबूत करता है. आर्या यह सब देखकर परेशान तो होता है, लेकिन कुछ कर नहीं पाता. वहीं गायत्री इस मुश्किल वक्त में अनु के साथ खड़ी नजर आती है. वह बाकी लोगों से अलग अनु की सच्चाई और मेहनत को समझती है.
यह भी पढ़ें: Anupama में हाई वोल्टेज ड्रामा, रोजी की साजिश, बाथरूम में फंसी अनुपमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




