ePaper

TRP Report: गुम है किसी के प्यार में को मिली टॉप रेटिंग, अनुपमा से छिन गई नंबर 1 की विरासत

Updated at : 20 Oct 2023 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report: गुम है किसी के प्यार में को मिली टॉप रेटिंग, अनुपमा से छिन गई नंबर 1 की विरासत

BARC हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है और अब 41वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और टॉप 5 पसंदीदा शो की रेटिंग में भारी बदलाव हुआ है. आइये देखते हैं कौन से सीरियल किस पोजिशन पर है.

विज्ञापन
undefined

टीआरपी रिपोर्ट का हर सीरियल के मेकर्स को लंबे समय से इंतजार रहता है. इस रैकिंग के जरिए दर्शकों को पता चलता है कि किस स्टोरी पर कितनी मेहनत करनी है. अब 41वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और टॉप 5 पसंदीदा शो की रेटिंग में भारी बदलाव हुआ है.

undefined

गुम है किसी के प्यार में

अनुपमा को पछाड़कर ‘गुम है किसी के प्यार में’ लंबे समय के बाद पहले स्थान पर है. यह शो काफी समय से दूसरे स्थान पर बना हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कि ईशान (शक्ति अरोड़ा) और सवी (भाविका शर्मा) की बॉन्डिंग की नई कहानी दर्शकों को पसंद आई है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ नंबर 1 स्थान पर है और इसे 2.5 रेटिंग मिली है.

undefined

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे अभिनीत, अनुपमा की रेटिंग में बड़ी गिरावट देखी गई है. टीआरपी रिपोर्ट के 41वें हफ्ते में यह शो लंबे समय से अपनी पहली पोजिशन खोकर दूसरे स्थान पर आ गया है. ऐसा लगता है कि समर की मौत की साजिश और मान की प्रेम कहानी में मालती देवी की रुकावट दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है और इस तरह शो ने अपने दर्शकों को खो दिया है. दूसरे स्थान पर रहीं अनुपमा को 2.2 रेटिंग मिली है.

undefined

तेरी मेरी डोरियां

तेरी मेरी डोरियां की रेटिंग में सप्ताह दर सप्ताह सुधार हो रहा है, क्योंकि दर्शक लव ट्रायंगल की कहानी का आनंद ले रहे हैं. एक अधिकार प्रेमी के रूप में हर्ष राजपूत की एंट्री से लेकर साईबा और अंगद की प्रेम कहानी में आने वाली बाधाओं तक, यह शो सफलतापूर्वक दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर अभिनीत, तेरी मेरी डोरियां तीसरे स्थान पर है और इसे 2.2 रेटिंग मिली है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से टॉप 5 में बनी हुई है. हालांकि, समय-समय पर शो की रेटिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है. फिलहाल कहानी अभिमन्यु और अक्षरा की शादी पर केंद्रित है. 41वीं टीआरपी रिपोर्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है चौथे स्थान पर है और इसकी रेटिंग 1.9 है.

undefined

पंड्या स्टोर

पंड्या स्टोर एक और शो है, जो अपनी आकर्षक कहानी के कारण अक्सर टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 में रहता है. शो के जेनरेशन लीप लेने के बाद शो की रेटिंग में उतार-चढ़ाव होता रहा. प्रियांशी यादव और रोहित चंदेल अभिनीत, पंड्या स्टोर पांचवें स्थान पर है और उसे 1.9 रेटिंग मिली है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola