ePaper

TRP Report: गुम है किसी के प्यार में की बादशाहत कायम, अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, ये हैं टॉप 5 शोज

Updated at : 10 Nov 2023 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
trp

TRP Report : हम टीआरपी रिपोर्ट के एक और मसालेदार वर्जन के साथ वापस आ गए हैं. इस हफ्ते आपके पसंदीदा शो की रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. बिग बॉस 17 ने काफी सुर्खियां बटोर लीं, क्योंकि वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों के प्रवेश के बाद शो की टीआरपी में बढ़ोतरी देखी गई.

विज्ञापन
undefined

दर्शकों के साथ-साथ सीरियल्स के मेकर्स को हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार रहता है. हर वीक में कोई शो ऊपर जाता है, तो किसी की रेटिंग गिर जाती है. आइये देखते हैं 44वें वीक में किसने बाजी मारी है.

undefined

गुम है किसी के प्यार में

शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी प्यार में’ फिर से नंबर 1 स्थान पर है. यह शो टॉप स्थान पर रहा है और इसने लोकप्रिय शो अनुपमा को नीचे धकेल दिया है. इस हफ्ते शो को 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. लगता है ईशान और सवी की लवस्टोरी का जादू चल गया है.

undefined

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब दूसरे स्थान पर है. शो की मौजूदा कहानी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही है, लेकिन फिर भी यह टॉप फाइव में शामिल है. शो को 2.2 रेटिंग मिली है.

undefined

तेरी मेरी डोरियां

हिमांशी पाराशर स्टारर तेरी मेरी डोरियां में पिछले हफ्ते से अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है. शो अनुपमा को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. इस हफ्ते यह 2.2 रेटिंग के साथ अनुपमा के साथ दूसरे स्थान पर है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के अंत ने फैंस को निराश कर दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि हर कोई शो में इस जोड़ी की आखिरी झलक देखना चाहता था. लिहाजा, शो की टीआरपी बढ़ गई है. यह शो 2.0 मिलियन इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर है.

undefined

इमली

साईं केतन राव स्टारर इमली भी 2.0 मिलियन इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर है.पिछले हफ्ते के मुकाबले शो की टीआरपी भी बढ़ी है.

undefined

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव लंबे समय से शीर्ष पांच शो में से एक है. इस हफ्ते यह शो 1.9 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है.

undefined

बातें कुछ अनकही सी

मोहित मलिक और सयाली सालुंखे स्टारर ‘बातें कुछ अनकही सी’ 1.9 मिलियन इंप्रेशन के साथ पांचवें स्थान पर है. वंदना और कुणाल की केमिस्ट्री खूब जमी है.

undefined

बिग बॉस 17

बिग बॉस 17 ने सभी का ध्यान खींचा है. यह शो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में बना हुआ है. शो की वीकडे रेटिंग 1.7 है, जबकि वीकेंड का वार रेटिंग 2.0 है. ये छठे स्थान पर बना हुआ है.

undefined

परिणीति

आंचल साहू स्टारर परिणीति भी इस हफ्ते टॉप पांच शो में शामिल है. शो को 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और ये सातवें स्थान पर बना हुआ है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola