ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलेब्स, टॉप 5 में दूसरे स्थान पर आते हैं अमिताभ बच्चन, जानें नंबर एक पर कौन?

top 5 richest celebs in bollywood: बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में फैंस हर कुछ जानना चाहते है. उनके लाइफस्टाइल से लेकर उनके नेट वर्थ को लेकर यूजर्स के दिमाग में अलग-अलग सवाल होते है. चलिए आपको बताते है बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलेब्स.

शाहरुख खान के चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं. जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर के पास 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अगले साल पठान में नजर आएंगे.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते है. उनके पास करीब 2950 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एक्टर 80 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में सक्रिय है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के पास करीब 2255 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो गए है. अगले साल वो फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के पास 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एक्टर एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते है. हालांकि इस साल उनका सिक्का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला.

caknowledge की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पास 1562 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हाल ही में एक्टर ने बताया है कि वो एक-दो साल के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










