ePaper

हिना खान ने शेयर की ट्रेडिशनल लुक में तसवीरें, मुस्कान देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Updated at : 29 Oct 2020 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान ने शेयर की ट्रेडिशनल लुक में तसवीरें, मुस्कान देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Hina Khan Photo : नागिन फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं. हिना की तसवीरों पर फैंस खूब कमेंट्स करते है. बिग बॉस की तूफानी सीनियर ने एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Hina Khan Photo : नागिन फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं. हिना की तसवीरों पर फैंस खूब कमेंट्स करते है. बिग बॉस की तूफानी सीनियर ने एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद हसीन तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों में हिना ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रही है. अक्सर वेस्टर्न ड्रेस में तसवीरें शेयर करने वाली हिना का ये अंदाज फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. खुले बालों में हिना गॉर्जियस लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CG1ynFKp6dB/

इन तसवीरों को देखकर फैंस कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत.’ एक ने लिखा, ‘उफ आपकी स्माइल’ एक ने लिखा, ‘हमेशा की तरह आप कितनी प्यारी लग रही हो.’ एक ने लिखा, ‘तुमसे मिलके दिल का जो हाल क्या कहें.’ वहीं, कई सारे यूजर्स ने उन्हें इंस्टा लाइव आने के लिए कहा.

Also Read: बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने इस लुक से धड़काया फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- बिजली गिराने…

इससे पहले हिना ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने दिलचस्‍प कैप्‍शन भी लिखा था. ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से लोगों के दिलों में घर कर चुकी हिना खान वीडियो में व्‍हाइट-ब्‍लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CGsNrDnp7tn/

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola